फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ITBP gets cadre officer as ADG in rare appointment

ITBP: आईटीबीपी को इतिहास में दूसरी बार मिलेगा एडीजी पद पर एक गैर-आईपीएस अधिकारी, संजीव रैना को मिली पदोन्नति

Thu, 22 Aug 2024 05:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 22 Aug 2024 05:53 PM IST
सार

ITBP: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को दूसरी बार अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) के पद पर अपने ही कैडर का अधिकारी मिला है। 1987 बैच के अधिकारी संजीव रैना को इस पद पर पदोन्नत किया गया है। 

विज्ञापन
ITBP gets cadre officer as ADG in rare appointment
गृह मंत्रालय - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

संजीव रैना को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। वह आईटीबीपी के 1987 बैच के अधिकारी हैं और अभी भोपाल में बल के केंद्रीय मुख्यालय में महानिरीक्षक (आईजी) के रूप में सेवा दे रहे हैं। यह दूसरी बार है, जब किसी गैर-आईपीएस अधिकारी को इस पद पर पदोन्नत किया गया है। 

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) की ओर से बुधवार को जारी आदेश में कहा गया है कि रैना को वर्ष 2024 के लिए इस पद पर पदोन्नत किया गया है। इसके अलावा, आईजी जसपाल सिंह को भी इस साल के लिए एडीजी नियुक्त किया गया है। हालांकि रैना अगले महीने ही सेवानिवृत्त हो जाएंगे, क्योंकि वह 59 साल के हैं। इसलिए वह नए पद पर केवल एक महीने से थोड़े अधिक समय के लिए सेवा देंगे। 
विज्ञापन


लोधी रोड पर आईटीबीपी मुख्यालय में गुरुवार को एक पदोन्नति समारोह आयोजित किया गया, जिसमें डीजी राहुल रसगोत्रा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। रैना को अब आईटीबीपी की पश्चिमी कमान के एडीजी के रूप में चंडीगढ़ में नियुक्त किया गया है। यह कमान एलएसी के साथ लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बदल की तैनाती की देखरेख करती है। साथ ही पंजाब, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में स्थिति इकारियों की निगरानी भी करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
अधिकारियों ने बताया कि 1962 में स्थापित आईटीबीपी में यह दूसरी बार है, जब एक कैडर अधिकारी को एडीजी के रूप में पदोन्नत किया गया है, जो कि बल में डीजी के बाद दूसरा सबसे बड़ा पद है। 

आईटीबीपी और अन्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में एडीजी का पद आमतौर आईपीएस अधिकारियों द्वारा भरा जाता है। आईपीएस अधिकारी इन बलों में प्रतिनियुक्ति पर आते हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, यह नियुक्ति भी देर से आई, क्योंकि विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में देरी हुई। रैना के सेवानिवृत्त होने के बाद जसपाल सिंह को एडीजी नियुक्ति किया जाएगा और वह भी दिसंबर में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed