{"_id":"627a4772c1415026e7060b0e","slug":"itbp-first-to-induct-batch-of-women-canine-squad-handlers-among-capfs-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा फैसला: केनाइन स्क्वाड हैंडलर्स के महिला बैच को शामिल करेगा आईटीबीपी, ऐसा करने वाला पहला केंद्रीय सशस्त्र बल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बड़ा फैसला: केनाइन स्क्वाड हैंडलर्स के महिला बैच को शामिल करेगा आईटीबीपी, ऐसा करने वाला पहला केंद्रीय सशस्त्र बल
Tue, 10 May 2022 04:37 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 10 May 2022 04:37 PM IST
सार
आईटीबीपी ने डॉग हैंडलिंग में महिलाओं के एक बैच को शामिल करने का एलान किया है। इन महिला अधिकारियों का प्रशिक्षण जल्द ही शुरू हो जाएगा। अभी तक इस क्षेत्र में केवल पुरुष कर्मचारी ही तैनात हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने आठ महिला अधिकारियों के एक बैच को बल में शामिल करने का फैसला किया है। यह बैच केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के बीच पहला ऐसा बैच होगा जिसे नक्सल विरोधी अभियानों समेत विभिन्न सुरक्षा कार्यक्रमों में तैनात केनाइन स्क्वाड के लिए हैंडलर के तौर पर प्रशिक्षित किया जाएगा। वर्तमान में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में सभी डॉग हैंडलर पुरुष हैं।
विज्ञापन
चयनित की गईं आईटीबीपी की महिला अधिकारी कान्स्टेबल रैंक की हैं और पर्वतीय युद्ध के लिए प्रशिक्षित बल के पशु परिवहन कैडर में तैनात हैं। इस बल की स्थापना 1962 में चीनी आक्रामकता को देखते हुए की गई थी।
विज्ञापन
आईटीबीपी की मुख्य जिम्मेदारी चीन के साथ 3488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की पहरेदारी करना है। इसके अलावा आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में भी यह बल विभिन्न जिम्मेदारियां संभालता है। इनमें नक्सल विरोधी अभियान और हाई प्रोफाइल कार्यक्रमों व वीवीआईवी यात्राओं के दौरान जांच आदि कार्य शामिल हैं। देश की सुक्षा में यह सशस्त्र बल बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
मई के अंतिम सप्ताह में शुरू होगा प्रशिक्षण
ये आठ महिलाएं 25 अधिकारियों की एक टीम का हिस्सा हैं जो इस महीने के अंतिम सप्ताह में आईटीबीपी संचालित नेशनल ट्रेनिंग सेंटर फॉर डॉग्स (एनटीसीडी) में प्रशिक्षण में शामिल होंगी। यह सेंटर हरियाणा के पंचकुला में स्थित है। इस फैसले को लेकर आईटीबीपी के डिप्टी इंस्पेक्टर (पशु चिकित्सा) जनरल सुधाकर नटराजन ने कहा कि यह मानसिकता को बदलने वाला और अवरोध तोड़ने वाला कदम है।
उन्होंने कहा कि यह सिद्ध करता है कि सुरक्षा बलों में ऐसा कोई भी काम नहीं है जिसे महिलाएं नहीं कर सकतीं। केनाइन विंग में महिलाओं को शामिल करने का निर्णय करके आईटीबीपी ने सही मायनों में मिथक को तोड़ा है। नटराजन ने आगे कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि डॉग हैंडलिंग में महिलाएं अपनी मातृत्व ज्ञान और सहानुभूति की भावना की वजह से पुरुषों के मुकाबले अधिक सफल साबित होंगी।