{"_id":"649b1ece091dd47e85068308","slug":"itbp-cooks-sweepers-will-be-promoted-for-the-first-time-ministry-of-finance-approved-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"ITBP: पहली बार पदोन्नत होंगे आईटीबीपी के रसोइये-सफाई कर्मी; केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने दी मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ITBP: पहली बार पदोन्नत होंगे आईटीबीपी के रसोइये-सफाई कर्मी; केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने दी मंजूरी
Tue, 27 Jun 2023 11:09 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:09 PM IST
सार
ITBP: आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने पिछले हफ्ते 984 नए हेड कांस्टेबल पदों के सृजन के साथ भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के ग्रुप 'सी' ट्रेड्समैन कैडर के लिए कैडर समीक्षा प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
Ministry of Finance
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-चीन सीमा पर निगरानी का जिम्मा संभाल रहे सुरक्षा बल आईटीबीपी में रसोइया, नाई, सफाईकर्मी और धोबी आदि को भी अब पदोन्नति मिलेगी। सरकार की तरफ से बहुप्रतीक्षित कैडर समीक्षा के बाद इस सुरक्षा बल में सबसे निचले क्रम के कर्मचारियों को पहली बार प्रोन्नति मिल पाएगी।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने पिछले हफ्ते 984 नए हेड कांस्टेबल पदों के सृजन के साथ भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के ग्रुप 'सी' ट्रेड्समैन कैडर के लिए कैडर समीक्षा प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
आईटीबीपी में आठ ट्रेडमैन कैडर श्रेणियां हैं जिसमें दर्जी, मोची, माली, रसोइया, मश्की, नाई, धोबी और सफाईकर्मी शामिल हैं। लगभग 90,000 कर्मियों वाले इस बल में ऐसे ट्रेडमैन की कुल संख्या 7,097 है और कैडर पुनर्गठन के बाद संख्या वही रहेगी।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, सरकार ने जिस अंतिम प्रस्ताव को मंजूरी दी है, उसमें कुछ मौजूदा पदों को समाप्त कर दिया गया है। इसकी जगह पांच कैडर के लिए हेड कांस्टेबल के पद पर प्रोन्नत पद बनाए जाने को कहा गया है।