{"_id":"6161d0f38ebc3e628d1eb36b","slug":"itbp-climbers-summit-twin-peaks-in-eastern-ladakh-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख: आईटीबीपी के पर्वतारोहियों ने दो चोटियों को फहराया तिरंगा, टीम में चार महिला कर्मी भी शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लद्दाख: आईटीबीपी के पर्वतारोहियों ने दो चोटियों को फहराया तिरंगा, टीम में चार महिला कर्मी भी शामिल
Sat, 09 Oct 2021 10:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 09 Oct 2021 10:57 PM IST
सार
आईटीबीपी का गठन 1962 के चीनी आक्रमण के बाद किया गया था और बल ने अब तक 223 से अधिक सफल पर्वतारोहण अभियान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
आईटीबीपी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल आईटीबीपी के पर्वतारोहियों ने पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में स्थित दो चोटियों को फतह कर लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पर्वत चोटियां 6,250 मीटर और 6,099 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं। अधिकारियों के मुताबिक, छह अक्टूबर को उत्तर-पश्चिम सेक्टर के आइटीबीपी महानिरीक्षक लहारी दोरजी ल्हाटू के नेतृत्व में 20 पर्वतारोहियों की टीम ने इन चोटियों पर तिरंगा फहराया। पर्वतारोहियों में आइटीपीबी की चार महिला कर्मी और लद्दाख पुलिस के जवान भी शामिल थे।
विज्ञापन
आइटीबीपी के एक प्रवक्ता ने बताया कि बल ने 6,250 मीटर ऊंचे पर्वत की चोटी का नाम एक पर्वतारोही सैनिक की याद में नूर्बु वांगडस शिखर रखा है। लद्दाख से नाता रखने वाले दिवंगत हेड कांस्टेबल नूर्बु वांगडस की उत्तराखंड में पर्वत चोटी गंगोत्री-1 की चढ़ाई के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आने से अक्तूबर 2019 में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
आईटीबीपी का गठन 1962 के चीनी आक्रमण के बाद किया गया था और बल ने अब तक 223 से अधिक सफल पर्वतारोहण अभियान दर्ज किए हैं। इसे मुख्य रूप से विभिन्न आंतरिक सुरक्षा कर्तव्यों के लिए तैनात किए जाने के अलावा चीन के साथ 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की रक्षा करने का काम सौंपा गया है।
विज्ञापन