{"_id":"59f942d64f1c1b65548ba45c","slug":"italy-indian-students-racially-attacked-sushma-swaraj-seeks-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटली में भारतीय छात्रों पर 'नस्ली' हमला, सुषमा स्वराज की अपील- दहशत में न आएं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इटली में भारतीय छात्रों पर 'नस्ली' हमला, सुषमा स्वराज की अपील- दहशत में न आएं
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Wed, 01 Nov 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
sushma swaraj
उत्तरी इटली के मिलान शहर में भारतीय छात्र पर हुए नस्लीय हमले के मामले का विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने व्यक्तिगत तौर पर संज्ञान लिया है। उन्होंने इस मामले को व्यक्तिगत स्तर पर देखने के अलावा इटली में रह रहे भारतीयों से दहशत में न आने की अपील की है। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब इटली के प्रधानमंत्री भारत के दौरे पर हैं।
विज्ञापन
स्वराज ने कहा कि उन्होंने इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट मंगाई है। व्यक्तिगत स्तर पर पूरे मामले को देख रही हूं। मैंने वहां रह रहे छात्रों से दहशत में न आने की अपील की है। गौरतलब है कि इस मामले में इटली स्थित भारतीय दूतवास के अधिकारी पीड़ित छात्रों के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
इराक: लापता 39 भारतीयों का नहीं मिला कोई सुराग, सरकार ने खत्म किया तलाशी अभियान
विज्ञापन
इटली में रहने वाले तीन भारतीय छात्रों ने वहां की मीडिया से बात करते हुए दावा किया था उनपर 'नस्लभेदी' टिप्पणी की गई थी। एक ने तो यह भी कहा था कि उसको कुछ लोगों ने पीटा था और कहा था कि अपने देश लौट जाओ।
बता दें कि इटली में 180,000 भारत समुदाय के लोग रहते हैं। सिर्फ यूरोपियन यूनियन के देशों की बात करें तो इससे ज्यादा भारतीय यूके और नीदरलैंड में रहते हैं।