फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   It took bjp 3 years to understand misvhief of mahbuba's government : uddav thakrey says

महबूबा सरकार ‘नालायक’ है यह जानने में भाजपा को तीन साल लग गए : उद्धव ठाकरे

Wed, 20 Jun 2018 09:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 20 Jun 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
It took bjp 3 years to understand misvhief of mahbuba's government : uddav thakrey says

केंद्र एवं महाराष्ट्र की सरकार में सहयोगी शिवसेना ने जम्मू-कश्मीर में मुफ्ती महबूबा सरकार से समर्थन वापसी पर भाजपा का स्वागत किया है। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि यदि केंद्र सरकार पाकिस्तान को उचित जवाब दे तो वह भाजपा को सिर पर बैठाने के लिए भी तैयार हैं।

विज्ञापन


शिवसेना के 52 वें स्थापना दिवस पर पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा को यह पता होना चाहिए था कि वह जम्मू-कश्मीर में किसके साथ सत्ता में बैठी थी। दुख इस बात का है कि महबूबा सरकार ‘नालायक’ है इसे जानने में भाजपा को तीन साल लग गए। तीन साल में भारत के 600 से ज्यादा जवान शहीद हो गए। इसके बाद भाजपा को अक्ल आई है।
विज्ञापन

 
उद्धव ठाकरे ने सवाल उठाया कि दहशतगर्दों का कोई धर्म नहीं होता फिर ‘युद्धविराम’ क्यों? उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान में गणेशोत्सव, नवरात्रि, दशहरा और दीपावली के दौरान ‘युद्धविराम’ नहीं होता तो फिर रमजान में इसकी घोषणा की क्या जरूरत थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed