फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   It took 80 days for PM to utter a word about Manipur violence, says Kerala CM

Kerala: 'मणिपुर हिंसा के बारे में एक शब्द बोलने में भी 80 दिन लग गए,' सीएम विजयन ने पीएम मोदी पर बोला हमला

Sun, 12 Nov 2023 05:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 12 Nov 2023 05:07 PM IST
सार

Kerala: मुख्यमंत्री विजयन ने कहा, हिंसा मई 2023 में शुरू हुई थी। देश के प्रधानमंत्री को मणिपुर के बारे में एक शब्द बोलने में 80 दिन लग गए और वह भी तब जब वहां हो रही बर्बर घटनाओं की खबरें सामने आईं। तब तक वह पूरी तरह चुप थे।

विज्ञापन
It took 80 days for PM to utter a word about Manipur violence, says Kerala CM
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मणिपुर में हिंसा के बारे में एक शब्द भी बोलने में 80 दिन लग गए। विजयन ने पत्रकार जॉर्ज कल्लीवायलिल की किताब 'मणिपुर एफआईआर' का विमोचन करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्रियों ने इस साल मई में भड़की हिंसा के मामले में तीन महीने तक पूर्वोत्तर राज्य का दौरा करने की भी परवाह नहीं की।

विज्ञापन

वाम नेता ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि ऐसे समय में जब मुख्यधारा का मीडिया मणिपुर से हिंसा की खबरों को हल्का कर रहा है या पूरी तरह नजरअंदाज कर रहा है, कल्लिवालिल ने वहां मानवता के खिलाफ हो रहे अपराधों का दस्तावेजीकरण करने की पहल की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, मणिपुर पिछले छह महीनों से हिंसा की चपेट में है। कुछ मीडिया आउटलेट्स घंटों के भीतर ही इस्राइल पहुंच गए, लेकिन उन्होंने अभी तक मणिपुर की स्थिति को कवर नहीं किया है। इससे प्रमुख मीडिया घरानों की प्राथमिकताओं के बारे में स्पष्ट हो जाता है और वे किसके हितों के साथ गठबंधन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा भड़कने के तुरंत बाद विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं ने राज्य का दौरा किया लेकिन न तो प्रधानमंत्री और न ही मंत्रियों ने मामले को देखने की चिंता की।
 

विज्ञापन

विजयन ने कहा, हिंसा मई 2023 में शुरू हुई थी। देश के प्रधानमंत्री को मणिपुर के बारे में एक शब्द बोलने में 80 दिन लग गए और वह भी तब जब वहां हो रही बर्बर घटनाओं की खबरें सामने आईं। तब तक वह पूरी तरह चुप थे। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाओं के दोषियों को गिरफ्तार करने के बजाय वहां की बर्बर घटनाओं को कवर करने और उसे दुनिया के सामने लाने वालों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। 
 

एक आधिकारिक रिपोर्ट का हवाला देते हुए विजयन ने कहा कि इस घटना में 200 लोगों की मौत हो गई और 1,000 से अधिक घायल हो गए, जबकि लगभग 5,000 घर जल गए। मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला को पुस्तक सौंपी, जिसमें राज्य के मंत्री पी राजीव, दिल्ली में केरल सरकार के विशेष दूत केवी थॉमस, सांसद हिबी ईडन, एएम आरिफ, थॉमस चझिक्कादन, विधायक टीजे विनोद, अनवर सदत, केसी जोसेफ, रोजी एम जॉन और पूर्व राजनयिक वेणु राजमणि शामिल हुए।  
 

चेन्निथला ने राजग सरकार और पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि ईसाई धार्मिक नेताओं के कई पत्रों के बावजूद न तो केंद्र और न ही प्रधानमंत्री ने मणिपुर में हिंसा पर ध्यान दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि अकेले ऊपरी मणिपुर में 150 से अधिक चर्चों को नष्ट कर दिया गया लेकिन भाजपा नीत केंद्र सरकार वहां हिंसा को नियंत्रित करने में 'विफल' रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed