IT Raid: फिल्म उद्योगपतियों के खिलाफ 40 जगहों पर छापेमारी में खुलासा, 200 करोड़ से ज्यादा की अघोषित आय मिली
इनकम टैक्स विभाग की टीम ने दो अगस्त को फिल्म उद्योग से जुड़े कुछ निर्माताओं, वितरकों और फाइनेंसरों के मामलों में छापेमारी की कार्रवाई की थी। तलाशी अभियान के दौरान, बेहिसाब नकद लेनदेन और निवेश से संबंधित कई संदिग्ध दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय कर प्रत्यक्ष बोर्ड के प्रवक्ता ने इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इनकम टैक्स विभाग की टीम ने दो अगस्त को फिल्म उद्योग से जुड़े कुछ निर्माताओं, वितरकों और फाइनेंसरों के मामलों में छापेमारी की कार्रवाई की थी। उन्होंने बताया कि चेन्नई, मदुरै, कोयंबटूर और वेल्लोर में स्थित लगभग 40 परिसरों में तलाशी और जब्ती अभियान चलाया गया था। इस दौरान बेहिसाब नकद लेनदेन और निवेश से संबंधित कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए। इसके साथ ही 200 करोड़ से ज्यादा की अघोषित आय की भी जानकारी मिली है।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान, बेहिसाब नकद लेनदेन और निवेश से संबंधित कई संदिग्ध दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं। इतना ही नहीं तलाशी के दौरान कई अन्य छिपे हुए परिसरों का भी पता चला है।
उन्होंने बताया कि इस छापेमारी के संदर्भ में अब तक 200 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता चला है। इसके अलावा 26 करोड़ रुपये की अघोषित नकदी और तीन करोड़ रुपये से अधिक के सोने के आभूषण जब्त किए गए हैं। आगे की जांच जारी हैं।