फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   it may rain here today, know latest India weather report

Weather Update Today : यूपी, बिहार, झारखंड में छुटपुट वर्षा संभव, पश्चिमी विक्षोभ का होगा यह असर

Wed, 28 Sep 2022 07:53 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 28 Sep 2022 07:53 AM IST
सार

स्काईमेट के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ और हिस्सों और मध्य भारत के आसपास के हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की स्थितियां बनती जा रही हैं। 

विज्ञापन
it may rain here  today, know latest India weather report
imd weather update today - फोटो : social media

विस्तार

मानसून-2022 की विदाई और शरद ऋतु के आगमन का समय आ गया है। देश के अधिकांश भागों में अब भारी वर्षा का दौर थम गया है। छुटपुट वर्षा के बीच मानसून लौटने लगा है। उधर, बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात सक्रिय है, इसकी वजह से ओडिशा, बंगाल, यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश समेत कुछ राज्यों में कुछेक स्थानों पर वर्षा हो सकती है। 
विज्ञापन


राजस्थान में एक प्रतिचक्रवात (Anticyclone) बन गया है। इसकी वजह से नमी वाली हवाओं की बजाए ठंडी हवाएं चलने लगती हैं और मानसून की विदाई शुरू हो जाती है। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ और हिस्सों और मध्य भारत के आसपास के हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की स्थितियां बनती जा रही हैं। 
विज्ञापन


हालांकि, एक चक्रवात पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है और पाकिस्तान के मध्य भाग पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से हवा का रुख बदल सकता है और ठंड बढ़ सकती है तथा बर्फबारी या बारिश भी हो सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आज यहां बारिश के आसार
  • पूर्वोत्तर, गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, झारखंड, बिहार, यूपी, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
  • महाराष्ष्ट्र के विदर्भ व मराठवाड़ा, उत्तरी तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश या एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
  • मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, गुजरात, केरल, कर्नाटक और उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

मंगलवार को यहां हुई वर्षा
  • पिछले 24 घंटों में पूर्वी व पश्चिमी मध्य प्रदेश, असम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ जगह भारी बारिश हुई।
  • तेलंगाना, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, गुजरात, आंध्र प्रदेश और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
  • पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और राजस्थान में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed