फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   It may Exit may take nine months more for the railways to get out effects of the corona epidemic

रेलवे को कोरोना महामारी के प्रभाव से बाहर निकलने में लग सकता है नौ महीने से ज्यादा समय

Thu, 10 Sep 2020 06:37 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 10 Sep 2020 06:37 AM IST
विज्ञापन
It may Exit may take nine months more for the railways to get out effects of the corona epidemic
मुंबई की लोकल ट्रेन - फोटो : पीटीआई

कोरोना महामारी और इसके चलते देश में लागू किए गए लॉकडाउन से रेलवे की कमाई पर बुरा असर पड़ा है। रेलवे के माल ढुलाई से होने वाले राजस्व में भी कमी आई है। रेलवे को कोरोना महामारी के प्रभाव से बाहर निकलने में नौ महीने अधिक लग सकते हैं।

विज्ञापन


एक सर्वे के मुताबिक, ऐसी उम्मीद है कि रेलवे को माल ढुलाई से प्राप्त होने वाला राजस्व अगले चार से पांच महीने में पटरी पर लौट सकता है, जबकि यात्री किराये से मिलने वाले राजस्व को कोरोना के प्रभाव से बाहर निकलने में नौ महीने से अधिक का समय लग सकता है। अग्रणी प्रबंधन परामर्श व सलाहकार कंपनी प्रैक्सिस ग्लोबल अलायंस और जेटवर्क के संयुक्त सर्वे में देश के परिवहन सेक्टर में कोरोना के प्रभाव का आकलन किया गया है।
विज्ञापन


इसके अनुसार, वर्ष 2019-24 के बीच रेलवे का अनुमानित वार्षिक वृद्धि दर 10-12 प्रतिशत के बीच रह सकती है। कोरोना के चलते राजस्व में आई कमी की वजह से रेलवे की वर्तमान में चल रही और कुछ नई परियोजनाओं में देरी हो सकती है। कोविड-19 का अल्पावधि में कच्चे माल, उपकरण, श्रम की उपलब्धता और कार्यशील पूंजी को प्रभावित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व में आई कमी की वजह से रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण का काम भी प्रभावित हो सकता है। प्रैक्सिस ग्लोबल अलायंस के निदेशक आर्यमान टंडन ने बताया कि सरकार ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन) प्रोजेक्ट पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed