फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IT Dept Raids On Sasikala And Her Relatives properties in Chennai's Poes Garden

शशिकला के परिजनों के ठिकानों पर IT की छापेमारी, AIADMK कार्यकर्ताओं का हंगामा

Sat, 18 Nov 2017 07:04 AM IST
amarujala.com- presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- presented by: अभिषेक तिवारी Updated Sat, 18 Nov 2017 07:04 AM IST
विज्ञापन
 IT Dept Raids On Sasikala And Her Relatives properties in Chennai's Poes Garden
एआईएडीएमके की जेल में बंद नेता वीके शशिकला
 आयकर अधिकारियों ने तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता के आवास पोएस गॉर्डन के ऑफिस ब्लॉक की तलाशी ली। सूचना के आधार पर आयकर अधिकारियों ने जेल में बंद अन्नाद्रमुक नेता वीके शशिकला द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कमरे को भी खंगाला। 
विज्ञापन


आयकर अधिकारियों ने साफ किया है कि उन्होंने पूरे पोएस गॉर्डन परिसर की तलाशी नहीं ली है। उन्होंने कहा, ‘हमारी टीम नौ बजे परिसर में घुसी और सिर्फ पुनगुनद्रन के कमरे, रिकॉर्ड रूम और शशिकला द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कमरे को खंगाला।’ पुनगुनद्रन दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता का सहायक था।
विज्ञापन


आयकर विभाग की इस कार्रवार्इ का  एआईएडीएमके कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। कार्यकर्ताओं के हंगामे को देखते हुए इलाके में भारी सुरक्षाबल तैनात कर दिया गया है।  आयकर विभाग के छापों पर एआईएडीएमके के पूर्व विधायक दिनाकरन कैंप के समर्थक वीपी कलाइराजन ने कहा कि यह एक राजनीतिक साजिश है। जिसमें एक ही परिवार को टारगेट किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पढ़ें- जयललिता की मौत पर AIADMK मंत्री का बड़ा खुलासा, कहा- हम सभी ने झूठ बोला था

गौरतलब है कि आयकर अधिकारियों ने पिछले हफ्ते से तमिलनाडु में जारी छापामारी में दस समूहों के पास से 1430 करोड़ की अघोषित संपत्ति का पता लगाया है। इसमें एआईएडीएमके नेता वीके शशिकला, उनके रिश्तेदार और उनके सहायकों के पास से मिली संपत्ति भी शामिल है।

आयकर विभाग ने पिछले हफ्ते से अब तक 187 ठिकानों पर छापामारी की, जिसमें शशिकला, उनके भतीजे टीटीवी दिनकरन और तमिल टीवी चैनल जया टीवी के ठिकाने शामिल हैं। इसमें से कई जगहों पर कई दिनों तक खोजबीन जारी रही। आयकर अधिकारियों के मुताबिक सात करोड़ नगद, पांच करोड़ की ज्वेलरी भी मिली है। इसमें शशिकला के भाई के यहां से बरामद कैश भी शामिल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed