{"_id":"5c1168ddbdec224168292896","slug":"isro-will-launching-gsat-7a-communication-satellite-for-indian-air-force-on-december-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचार उपग्रह जीसैट-7ए को 19 दिसंबर को लांच करेगा इसरो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संचार उपग्रह जीसैट-7ए को 19 दिसंबर को लांच करेगा इसरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : @isro/twitter
भारत अपने सबसे नए संचार उपग्रह जीसैट-7ए को 19 दिसंबर को लांच करेगा। बुधवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ने कहा कि जीसैट-7ए को जीओसिंक्रोनस सैटेलाइट लांच व्हिकल जीएसएलवी-एफ11 की सहायता से श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस स्टेशन से छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
2,250 किग्रा क्षमता को जीसैट-7ए इसरो द्वारा निर्मित 35वां भारतीय संचार उपग्रह है। इसरो ने कहा कि इसे एजेंसी के मानक आई-2000 किग्रा (आई-2के) बस के आकार का बनाया गया है। इस उपग्रह का जीवनकाल आठ साल है और यह भारतीय क्षेत्र में कु-बैंड पर संचार क्षमता उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन
अपनी 13वीं उड़ान के दौरान जीएसएलवी-एफ11 जीसैट-7ए को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (जीटीओ) में पहुंचाएगा। जीएसएलवी-एफ11 तीन चरणों के साथ इसरो के चौथे युग का लांच व्हिकल है।
विज्ञापन