फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO to transfer SSLV to private sector

ISRO: SSLV को पूरी तरह से निजी क्षेत्र को सौंपने की तैयारी; छोटी सैटेलाइट्स की लॉन्चिंग में होता है इस्तेमाल

Sun, 09 Jul 2023 09:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 09 Jul 2023 09:18 PM IST
सार

ISRO: एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अंतरिक्ष एजेंसी ने मिनी रॉकेट को उद्योग में हस्तांतरित करने के लिए बोली का रास्ता चुनने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, हम एसएसएलवी को पूरी तरह से निजी क्षेत्र को ट्रांसफर कर देंगे।

विज्ञापन
ISRO to transfer SSLV to private sector
एसएसएलवी (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) जल्द ही अपने छोटे उपग्रह प्रक्षेपण यान (स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल) को निजी क्षेत्र में ट्रांसफर करेगा। इससे पहले वह रॉकेट के जरिए दो विकास उड़ानों को लॉन्च करेगा, जो 500 किलोग्राम तक वजन वाले सैटेलाइट को पृथ्वी की निचली कक्षा (लॉ-अर्थ ऑर्बिट) में रखने के लिए ऑन-डिमांड सेवाएं प्रदान करना चाहता है। 

विज्ञापन

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अंतरिक्ष एजेंसी ने मिनी रॉकेट को उद्योग में हस्तांतरित करने के लिए बोली का रास्ता चुनने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, हम एसएसएलवी को पूरी तरह से निजी क्षेत्र को ट्रांसफर कर देंगे। पिछले साल अगस्त में एसएसएलवी की पहली उड़ान दूसरे चरण के पृथक्करण के दौरान 'इक्विपमेंट बे डेक' पर थोड़े समय के लिए कंपन गड़बड़ी के कारण विफल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसरो ने इस गड़बड़ी का गहन विश्लेषण किया और सुधारात्मक कदम उठाए और फिर फरवरी में एसएसएलवी का सफल प्रक्षेपण किया। एसएसएलवी ने इसरो के ईओएस-07, अमेरिकी कंपनी एंटारिस के जेनस-1 और चेन्नई स्थित अंतरिक्ष स्टार्ट-अप 'स्पेस किड्ज' ks आजादी सैट-2 सैटेलाइट्स को 450 किलोमीटर के सर्कुलर ऑर्बिट में स्थापित किया। 
 

विज्ञापन

एसएसएलवी जैसे छोटे रॉकेट, नैनो और माइक्रो-सैटेलाइट को लक्षित करते हैं, जिनका वजन क्रमशः 10 किलोग्राम और 100 किलोग्राम से कम होता है, और ऑन-डिमांड लॉन्च सेवाएं प्रदान करते हैं।
 

पिछले साल इसरो ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) और लार्सन एंड टुब्रो के कंसोर्टियम को पांच ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) बनाने का ठेका दिया था। इंडियन स्पेस एसोसिएशन और कंसल्टेंसी फर्म ईवाई इंडिया द्वारा तैयार एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि कॉमर्शियल सैटेलाइट लॉन्च करने की सेवाओं से भारत का घरेलू अंतरिक्ष उद्योग 2025 तक अर्थव्यवस्था में 13 अरब डॉलर का योगदान दे सकता है।
 

एसएलवी-3, एएसएलवी, पीएसएलवी, जीएसएलवी और मार्क-3 (एलवीएम-3) के बाद एसएसएलवी इसरो द्वारा विकसित छठा लॉन्च व्हीकल था। एसएलवी -3 और एएसएलवी को अब सेवानिवृत्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed