{"_id":"64bebf838ef95f64f1011ae4","slug":"isro-to-launch-seven-satellites-from-singapore-including-ds-sar-mission-on-july-30-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISRO: सिंगापुर के सात सैटेलाइट लॉन्च करेगा इसरो, किसी भी मौसम में काम करने में सक्षम है डीएस-एसएआर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ISRO: सिंगापुर के सात सैटेलाइट लॉन्च करेगा इसरो, किसी भी मौसम में काम करने में सक्षम है डीएस-एसएआर
Mon, 24 Jul 2023 11:48 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: गुलाम अहमद
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:48 PM IST
सार
इसरो ने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि अंतरिक्ष विभाग के तहत आने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) ने 360 किलोग्राम वजनी डीएस-एसएआर सैटेलाइट और छह अन्य उपग्रहों की लॉन्चिंग के लिए पीएसएलवी-सी56 को खरीदा है।
विज्ञापन
ISRO
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 30 जुलाई को सिंगापुर के डीएस-एसएआर सैटेलाइट का प्रक्षेपण करेगा। सिंगापुर की यह डीएस एसएआर सैटेलाइट सिंथेटिक-अपर्चर रडार (एसएआर) पेलोड लेकर जाने वाली है, जिसे इस्राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई) ने विकसित किया है।
विज्ञापन
एसएआर पेलोड मौसम खराब होने पर भी काम करने में सक्षम है और स्पष्ट तस्वीरों के जरिये आवश्यक जानकारियां मुहैया करा सकता है। इसका प्रक्षेपण फर्स्ट लॉन्च पैड से 30 जुलाई की सुबह 6.30 बजे किया जाएगा। डीएस-एसएआर सैटेलाइट लॉन्च होने और इसके काम करना शुरू करने के बाद इससे मिली तस्वीरों को सिंगापुर सरकार की विभिन्न एजेंसियां अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करेंगी।
विज्ञापन
इसरो ने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि अंतरिक्ष विभाग के तहत आने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) ने 360 किलोग्राम वजनी डीएस-एसएआर सैटेलाइट और छह अन्य उपग्रहों की लॉन्चिंग के लिए पीएसएलवी-सी56 को खरीदा है।
विज्ञापन
डीएस-एसएआर 360 किलोग्राम का उपग्रह है, जिसे डीएसटीए (सिंगापुर सरकार) और एसटी इंजीनियरिंग के बीच साझेदारी के तहत विकसित किया गया है। पीएसएलवी रॉकेट इसे पांच डिग्री झुकाव और 535 किमी की ऊंचाई पर निकट-भूमध्यरेखीय कक्षा (एनईओ) में लॉन्च करेगा।
उपग्रह पूर्ण पोलार्मेट्री पर एक-मीटर रिज़ॉल्यूशन पर तस्वीर लेने में सक्षम है और सभी मौसम में दिन और रात की कवरेज प्रदान करेगा। इसरो ने बताया कि एसटी इंजीनियरिंग अपने ग्राहकों के लिए मल्टी-मॉडल और उच्च अनुक्रियाशील तस्वीर और भू-स्थानिक सेवाओं के लिए इसका उपयोग करेगी।
इसरो द्वारा लॉन्च किए जाने वाले छह अन्य उपग्रह हैं:
- VELOX-AM
- ARCADE
- SCOOB-II
- NuLIoN
- Galassia-2
- ORB-12 STRIDER