फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO tests heaviest rocket engine, OneWeb satellites to be launched

ISRO: इसरो ने सबसे भारी रॉकेट इंजन का किया परीक्षण, वनवेब के उपग्रह जल्द होंगे लॉन्च

Sat, 29 Oct 2022 01:52 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 29 Oct 2022 01:52 PM IST
सार

तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में इसरो के प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (आईपीआरसी) के हाई एल्टिट्यूड टेस्ट केंद्र में सीई -20 इंजन का उड़ान संबंधी परीक्षण किया गया। यह इसरो के सबसे सबसे भारी रॉकेट का इंजन है। 

विज्ञापन
ISRO tests heaviest rocket engine, OneWeb satellites to be launched
ISRO - फोटो : ISRO

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक बड़ी चुनौती को पार कर लिया। तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में इसरो के प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (आईपीआरसी) के हाई एल्टिट्यूड टेस्ट केंद्र में सीई -20 इंजन का उड़ान संबंधी परीक्षण किया गया। यह इसरो के सबसे सबसे भारी रॉकेट का इंजन है। 

विज्ञापन


इसरो की ओर से एलवीएम3-एम3 मिशन के लिए इस इंजन का निर्धारण किया गया है। मिशन के तहत वनवेब इंडिया-1 के 36 उपग्रहों को प्रक्षेपित किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो लंदन स्थित उपग्रह संचार कंपनी वनवेब के इन उपग्रहों को अगले साल की शुरुआत में एलवीएम3 पर इसरो के न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) द्वारा लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


उपग्रहों के पहले सेट के प्रक्षेपण के बाद हुआ परीक्षण 
बता दें, इससे पहले 23 अक्टूबर को इसरो ने श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी- शार) से NSIL द्वारा 36 वनवेब उपग्रहों के पहले सेट का प्रक्षेपण किया था। LVM3 रॉकेट के जरिये हुआ पहला लॉन्चिंग अभियान था।  लंदन स्थित उपग्रह संचार कंपनी नेटवर्क एक्सेस एसोसिएटेड लिमिटेड (वनवेब) के मुताबिक, इसरो और NSIL के साथ उसकी साझेदारी से 2023 तक पूरे भारत में कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी। जिसमें लद्दाख से कन्याकुमारी और गुजरात से अरुणाचल प्रदेश तक पहुंच शामिल है। कंपनी ने कहा कि वनवेब न केवल उद्यमों के लिए बल्कि उद्यमों के साथ-साथ गांवों, नगर पालिकाओं और स्कूलों के साथ-साथ देश के सुदूर क्षेत्रों तक सुरक्षित समाधान मुहैया कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार लॉन्च के साथ दुनियाभर में सबसे तेज कनेक्टिविटी 
वनवेब के अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल ने कहा इस लॉन्चिंग के साथ ही धरती की निचली कक्षा में 648 उपग्रहों का बेड़ा तैयार करने की कंपनी की योजना का 70 फीसदी यानी 462 उपग्रह का समूह पूरा हो जाएगा। केवल चार और लॉन्च के साथ ही यह बेड़ा दुनियाभर में उच्च गति वाली तेज कनेक्टिविटी  प्रदान करने लगेगा। वनवेब को छह लॉन्च की आवश्यकता थी जो यूक्रेन और रूस जंग की स्थिति के कारण विलंबित हो गए। हमने कुछ अन्य मिशनों को आगे-पीछे किया तब जाकर प्राथमिकता के आधार पर दो लॉन्च किए गए। उन्होंने कहा कि इन सैटेलाइट से देश के उन हिस्सों में ही इंटरनेट पहुंचाया जा सकेगा, जहां कनेक्टिविटी पहुंचाना संभव नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed