फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Isro solar mission aditya l1 click special selfie share on social media

Aditya L1: भारत के सौर मिशन आदित्य एल1 ने ली सेल्फी, इसरो ने सोशल मीडिया पर साझा की अद्भुत तस्वीर

Thu, 07 Sep 2023 12:38 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 07 Sep 2023 12:38 PM IST
सार

सेल्फी में आदित्य एल1 के कई उपकरण दिखाई दे रहे हैं। इसरो ने सोशल मीडिया पर इसे साझा किया है। 

विज्ञापन
Isro solar mission aditya l1 click special selfie share on social media
आदित्य एल1 ने ली सेल्फी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के सौर मिशन आदित्य एल1 ने एक सेल्फी ली है। इस सेल्फी में आदित्य एल1 के कई उपकरण दिखाई दे रहे हैं। इसरो ने सोशल मीडिया पर इसे साझा किया है। यह सेल्फी आदित्य एल1 में लगे कैमरे में कैद हुई है। आदित्य एल1 ने बीती 4 सितंबर को भी एक तस्वीर ली थी। इस तस्वीर में पृथ्वी और चंद्रमा एक ही फ्रेम में दिख रहे हैं। यह तस्वीर इस तरह ली गई है कि इसमें पृथ्वी का एक बड़ा हिस्सा दिख रहा है, वहीं तस्वीर में दाईं तरफ छोटा सा चंद्रमा दिख रहा है। 
विज्ञापन


आदित्य एल1 को दो सितंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था। 128 दिन की अंतरिक्ष की यात्रा पूरी करने के बाद आदित्य एल1 पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर लैग्रेंजियन पॉइंट के हेलो ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा। आदित्य एल1 पर लगे पेलोड सूरज की रोशनी, प्लाज्मा और चुंबकीय क्षेत्र का अध्ययन करेंगे। 
विज्ञापन


लैग्रेंजियन पॉइंट पर हेलो ऑर्बिट में स्थापित सैटेलाइट को कई फायदे हैं। दरअसल यहां से बिना किसी रुकावट के लगातार सूरज पर नजर रखी जा सकती है। यहां से सूरज पर होने वाली गतिविधियों और इसके अंतरिक्ष के मौसम पर पड़ने वाले असर का अध्ययन किया जाएगा। आदित्य एल1 पर लगे पेलोड सूरज की फोटोस्फीयर, क्रोमोस्फीयर और सूरज की सबसे बाहरी परत कोरोना के बारे में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक और चुंबकीय क्षेत्र की मदद से अध्ययन करेंगे। आदित्य एल1 के सात पेलोड में से चार लगातार सूरज पर नजर रखेंगे, वहीं बाकी तीन पेलोड लैग्रेंजियन पॉइंट पर मौजूद अणुओं और वहां के हालात का अध्ययन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed