{"_id":"64eeed3358304f04c50150e7","slug":"isro-share-solar-mission-aditya-l1-latest-images-carried-by-launch-vehicle-pslv-c57-date-time-2023-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Aditya L1: लॉन्चिंग के लिए तैयार भारत का सोलर मिशन आदित्य- एल1, तस्वीरें देखकर आपको भी गर्व होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Aditya L1: लॉन्चिंग के लिए तैयार भारत का सोलर मिशन आदित्य- एल1, तस्वीरें देखकर आपको भी गर्व होगा
Wed, 30 Aug 2023 01:52 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:52 PM IST
सार
आदित्य- एल1 सूरज की सतह पर कोरोनल हीटिंग, कोरोनल मास इजेक्शन और प्री फ्लेयर और फ्लेयर गतिविधियों को समझने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
आदित्य एल1 की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत का पहला सोलर मिशन आदित्य- एल1 लॉन्चिंग के लिए तैयार है। बता दें कि आदित्य एल1 को आगामी शनिवार यानी दो सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। चार महीने के सफर के दौरान भारत का आदित्य एल1 मिशन 15 लाख किलोमीटर की दूरी तय कर लैग्रेंजियन-1 पॉइंट पर पहुंचेगा। जहां से वह सूरज के अंतरिक्ष के मौसम पर पड़ने वाले असर का अध्ययन करेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
फोटो सोशल मीडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
इसरो ने मंगलवार को आदित्य- एल1 से लैस लॉन्च व्हीकल पीएसएलवी-सी57 की तस्वीरें साझा की। लॉन्च व्हीकल पीएसएलवी-सी57 को श्रीहरिकोटा के लॉन्च पैड पर पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सोशल मीडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य- एल1 सूरज की सतह पर कोरोनल हीटिंग, कोरोनल मास इजेक्शन और प्री फ्लेयर और फ्लेयर गतिविधियों को समझने का प्रयास करेगा। सूरज पर आने वाले सौर तूफानों का भी अध्ययन किया जाएगा।
फोटो सोशल मीडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य- एल1 सूरज का अध्ययन करने वाली पहली अंतरिक्ष आधारित लेबोरेट्री होगी। यह पूरी तरह से स्वदेशी मिशन है।
फोटो सोशल मीडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि लैग्रेंजियन-1 पॉइंट के आसपास हेलो ऑर्बिट में रखी गई सैटेलाइट सूर्य पर लगातार नजर रख सकती है और किसी ग्रहण का भी यहां असर नहीं होता। यहां से रियल टाइम आधार पर सोलर एक्टिविटीज और अंतरिक्ष के मौसम पर नजर रखी जा सकती है।