ISRO: इसरो के मौसम उपग्रह ने शुरू किया 'अर्थ इमेजिंग ऑपरेशन', पहली बार ली गईं तस्वीरें की जारी
ISRO: इसरो ने सोमवार को कहा कि उसके मौसम उपग्रह INSAT-3DS ने पृथ्वी की तस्वीरें लेने के लिए अभियान शुरू किया है। अंतरिक्ष एजेंसी ने उपग्रह के इमेजर और साउंडर पेलोड से ली गई तस्वीरों का पहला सेट जारी किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को कहा कि उसके मौसम उपग्रह INSAT-3DS ने पृथ्वी की तस्वीरें लेने के लिए अभियान शुरू किया है। अंतरिक्ष एजेंसी ने उपग्रह के इमेजर और साउंडर पेलोड से ली गई तस्वीरों का पहला सेट जारी किया। पेलोड में छह चैनल इमेजर और 19 चैनल साउंडर लगे हुए हैं।
इमेजर और साउंडर पेलोड INSAT-3D और INSAT-3DR के समान हैं। पेलोड को अहमदाबाद स्थित अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (एसएसी) में डिजाइन और विकसित किया गया था।
INSAT-3DS Mission:
— ISRO (@isro) March 11, 2024
First glimpse of the beauty and complexity of Earth through modern Imager and Sounder payloads onboard INSAT-3DS.
This data serves as crucial input for Indian scientists for mereological studies, weather forecasts, and understanding atmospheric dynamics.… pic.twitter.com/XVF1JviKAW