फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO postponed GISAT-1 Launching Due To technical reasons Revised launch date will be informed

इसरो ने एक दिन पहले टाली जीसैट-1 की लॉन्चिंग, कहा- जल्द बताएंगे नई तारीख

Wed, 04 Mar 2020 05:44 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Wed, 04 Mar 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
ISRO postponed GISAT-1 Launching Due To technical reasons Revised launch date will be informed
इसरो - फोटो : Social media

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को जीसैट-1 का प्रक्षेपण टाल दिया। इसरो ने इसके पीछे तकनीकी कारणों का हवाला दिया है। जीसैट-1 का प्रक्षेपण पांच मार्च को होना था, लेकिन एक दिन पहले ही इसरो ने इसे टाल दिया।

विज्ञापन


इसरो की ओर से बुधवार को दी गई जानकारी के अनुसार, जीएसएलवी-एफ 10 के जरिये जीसैट-1 का प्रक्षेपण तकनीकी कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है। यह पहले आगामी पांच मार्च को होने वाला था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसरो ने एक बयान में कहा कि पांच मार्च 2020 को निर्धारित जीएसएलवी-एफ 10 के जरिए जीसैट-1 का प्रक्षेपण तकनीकी कारणों के चलते स्थगित किया गया है। प्रक्षेपण की नई तारीख की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।


भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के मुख्यालय ने हालांकि इस पर विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी है। बता दें कि इस उपग्रह को गुरुवार शाम पांच बजकर 43 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाना था। एजेंसी के अनुसार जीसैट-1 का वजन 2,268 किलोग्राम है और यह एक अत्याधुनिक पर्यवेक्षण उपग्रह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed