फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   isro gaganyaan mission india four astronauts tight training schedule medical survival flying test

Gaganyaan Mission: बेहद कड़ी ट्रेनिंग से गुजर रहे भारत के चार अंतरिक्ष यात्री, जानिए कौन-कौन से टेस्ट हो रहे

Wed, 28 Feb 2024 07:00 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 28 Feb 2024 07:00 PM IST
सार

इसरो ने चारों अंतरिक्ष यात्रियों की पहचान का खुलासा मंगलवार को किया है। जिनमें ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन, ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला का नाम शामिल है। 

विज्ञापन
isro gaganyaan mission india four astronauts tight training schedule medical survival flying test
भारतीय अंतरिक्ष यात्री - फोटो : एक्स/इसरो

विस्तार

इसरो के गगनयान मिशन के लिए चुने गए चार भारतीय अतंरिक्ष यात्रियों को कड़ी ट्रेनिंग से गुजरना पड़ रहा है। इन अंतरिक्षयात्रियों की सिमुलेटर्स, गुरुत्वाकर्षण रहित माहौल की ट्रेनिंग, फ्लाइंग प्रैक्टिस और योग आदि की ट्रेनिंग हो रही है। इसरो ने चारों अंतरिक्ष यात्रियों की पहचान का खुलासा मंगलवार को किया है। जिनमें ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन, ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला का नाम शामिल है। 
विज्ञापन


भारत के चारों अंतरिक्ष यात्रियों को दी जा रहीं ये ट्रेनिंग
इन चारों अंतरिक्ष यात्रियों की ट्रेनिंग, इसरो के क्रू ट्रेनिंग फैसिलिटी में हो रही है। इसरो के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि इन पायलट्स की एयरो मेडिकल, अंतरिक्ष में सर्वाइव और रिकवर करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। साथ ही क्लासरूम ट्रेनिंग, फिजिकल फिटनेस ट्रेनिंग, सिमुलेटर ट्रेनिंग और फ्लाइट सूट की ट्रेनिंग हो रही है। अंतरिक्ष यात्रियों की ट्रेनिंग में अकादमिक कोर्स, गगनयान फ्लाइट सिस्टम की ट्रेनिंग, पैराबोलिक फ्लाइट ट्रेनिंग, रिकवरी ट्रेनिंग, सिमुलेटर ट्रेनिंग शामिल है। गगनयान मिशन संबंधी विशेष ट्रेनिंग फिलहाल भारत में हो रही है, इससे पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की रूस के गागरिन कॉस्मोनोट ट्रेनिंग सेंटर पर भी विशेष ट्रेनिंग हुई। 
विज्ञापन


कई लेक्चर और शारीरिक ट्रेनिंग हुई
पहले सत्र में अंतरिक्ष यात्रियों की क्रू ट्रेनिंग हुई, जिसमें 39 क्रू ट्रेनिंग गतिविधियां हुईं। जिसमें क्रू सदस्यों के 218 लेक्चर हुए, जो इसरो और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के 40 वैज्ञानिकों द्वारा दिए गए। इनके अलावा 75 शारीरिक ट्रेनिंग सेशन, फ्लाइंग प्रैक्टिस, मेडिकल टेस्ट भी हुए। इसरो के अधिकारियों ने बताया कि क्रू सदस्यों की इंडिपेंडेंट ट्रेनिंग सिमुलेटर, वर्चुअल रियल्टी ट्रेनिंग सिमुलेटर, डायनैमिक ट्रेनिंग सिमुलेटर, स्टैटिक मॉक-अप सिमुलेटर की ट्रेनिंग होगी, जिससे क्रू सदस्य मिशन की सभी परिस्थितियों में रहने में सक्षम रह पाएंगे। भारत में ट्रेनिंग के बाद भारतीय अंतरिक्ष यात्री अगले स्तर के प्रशिक्षण के लिए अमेरिका जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चारों अंतरिक्ष यात्रियों को नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर, टेक्सास में प्रशिक्षण मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed