फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO Gaganyaan Expected to Launch in 2024

ISRO: मिशन गगनयान 2024 में, परीक्षण साल के अंत तक, कोविड महामारी से अंतरिक्ष यात्रियों के प्रशिक्षण में देरी

Wed, 14 Sep 2022 05:08 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 14 Sep 2022 05:08 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि भारत के अंतरिक्ष यात्रियों के रूस व भारत में प्रशिक्षण पर असर पड़ा है। पहली परीक्षण उड़ान इसी साल के अंत में भेजी जाएगी। भारत ने वायुसेना के चार लड़ाकू पायलटों को इस मिशन के लिए चुना है। इन्हें रूस में प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन
ISRO Gaganyaan Expected to Launch in 2024
मिशन गगनयान (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो भारतीयों को अंतरिक्ष में ले जाने वाला भारत का पहला मिशन गगनयान साल 2024 में प्रक्षेपित होगा। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से मिशन में विलंब हो रहा है। इससे पहले सरकार ने 2022 में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर इसके प्रक्षेपण की योजना बनाई थी।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत के अंतरिक्ष यात्रियों के रूस व भारत में प्रशिक्षण पर असर पड़ा है। पहली परीक्षण उड़ान इसी साल के अंत में भेजी जाएगी। भारत ने वायुसेना के चार लड़ाकू पायलटों को इस मिशन के लिए चुना है। इन्हें रूस में प्रशिक्षण दिया गया। इनमें से दो को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से गगनयान मिशन में अंतरिक्ष यात्रा पर भेजा जाएगा। यह मिशन लोअर अर्थ ऑर्बिट (लियो) तक जाएगा, जो पृथ्वी की सतह से 2000 किमी ऊंचाई तक माना जाता है। इससे पहले दो परीक्षण उड़ानें भेजी जा रही हैं। केंद्र सरकार ने 2018 में गगनयान मिशन बनाया था। इसमें करीब 10 हजार करोड़ खर्च होंगे।
विज्ञापन


सबसे पहले जाएगी ‘व्योम-मित्र’
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि 'भारत की ओर से अंतरिक्ष में सबसे पहले एक महिला रोबोट ‘व्योम-मित्र’ को भेजा जाएगा। इसे अगले साल होने वाले परीक्षण में भेजने की योजना है। यह मिशन के लिए हो रहे परीक्षण की दूसरी उड़ान होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशन चंद्रयान-3 भी अगले वर्ष
इसरो ने इस बीच चंद्रयान-3 की तैयारियां भी तेज कर दी हैं। इसे साल 2023 में चंद्रमा पर भेजा जाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार अब तक विकल्प के तौर पर दो प्रक्षेपण अवधि तय हुई हैं, पहली फरवरी और दूसरी जुलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed