फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO developed a synthetic aperture radar (SAR) for Earth observation satellite mission with the NASA

इसरो ने विकसित किया रडार: नासा के साथ पृथ्वी अवलोकन मिशन 'निसार'

Wed, 10 Mar 2021 02:08 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बंगलूरू
एजेंसी, बंगलूरू Published by: देव कश्यप Updated Wed, 10 Mar 2021 02:08 AM IST
सार

  • 2022 की शुरुआत में लॉन्च होगा संयुक्त सैटेलाइट मिशन ‘निसार’

विज्ञापन
ISRO developed a synthetic aperture radar (SAR) for Earth observation satellite mission with the NASA
इसरो (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ISRO

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के साथ पृथ्वी अवलोकन सैटेलाइट मिशन के लिए सिंथेटिक एपर्चर रडार (एसएआर) विकसित किया है, जो बेहद उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें लेने में सक्षम है।

विज्ञापन


नासा-इसरो एसएआर (निसार) पृथ्वी की सतह के निरीक्षण का संयुक्त मिशन है। नासा के मुताबिक, निसार पहला सैटेलाइट मिशन होगा, जिसमें दो अलग अलग रडार फ्रीक्वेंसी (एल बैंड व एस बैंड) से हमारे ग्रह की सतह पर एक सेंटीमीटर से भी कम दूरी में होने वाले बदलाव को मापा जा सकेगा। नासा और इसरो ने 30 सितंबर, 2014 में प्रोजेक्ट को लॉन्च करने के लिए करार किया था। इस मिशन को 2022 की शुरुआत में आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस पोर्ट से लॉन्च किया जाएगा। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नासा मिशन के लिए एल-बैंड एसएआर, जीपीएस रिसीवर, सॉलिड स्टेट रिकॉर्डर और पेलोड डाटा सबसिस्टम मुहैया कराएगा। वहीं इसरो अंतरिक्षयान बस, एस-बैंड रडार और लॉन्च व्हीकल उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसरो के मुताबिक, निसार की सहायता से पारिस्थितिकी तंत्र में बदलाव से लेकर बर्फ पिघलने और भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखी और भूस्खलन जैसी आपदाओं की प्रक्रिया को समझने में आसानी होगी। तीन साल के मिशन में निसार हर 12 दिन में पृथ्वी की सतह और बर्फ से ढकी सतहों अवलोकन करेगा। औसतन हर छह दिन में पृथ्वी के सैंपल लेगा। इससे पृथ्वी की प्रक्रिया को जानने में व्यापक पैमाने पर मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed