फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO congratulate NASA and SpaceX for their manned mission and termed it as historic

इसरो ने ऐतिहासिक मानवयुक्त मिशन के लिए नासा और स्पेसएक्स को दी बधाई

Mon, 01 Jun 2020 01:23 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 01 Jun 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
ISRO congratulate NASA and SpaceX for their manned mission and termed it as historic
इसरो ने स्पेसएक्स और नासा को दी बधाई (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को नासा और स्पेसएक्स को उनके मानवयुक्त मिशन के लिए बधाई दी और इसे ऐतिहासिक करार दिया। इसरो ने ट्वीट कर लिखा, ‘2011 के बाद पहले ऐतिहासिक मानवयुक्त मिशन के लिए नासा और स्पेसएक्स को बधाई। बहुत बढ़िया काम।’

विज्ञापन

स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान ने दो नासा अंतरिक्ष यात्रियों के साथ रविवार को फ्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर से एक ऐतिहासिक लॉन्च के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से सफलतापूर्वक उड़ान भरी। इससे वाणिज्यिक अंतरिक्ष यात्रा के एक नए युग की शुरुआत हुई।
विज्ञापन


 
रॉबर्ट बेनकेन और डगलस हर्ले नाम के दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने इस अभियान के लिए उड़ान भर कर इतिहास रच दिया है। 21 जुलाई 2011 के बाद पहली बार अमेरिकी धरती से मानव मिशन अंतरिक्ष में भेजा गया। स्पेसएक्स के विमान से रॉबर्ट बेनकेन और डगलस हर्ले नाम के अंतरिक्ष यात्रियों ने उड़ान भरी। 

करीब 19 घंटे के सफर के बाद अंतरिक्ष यात्री आईएसएस पहुंच गए। मिशन की सफलता के बाद कंपनी के मालिक मस्क का उत्साह देखने ही वाला था। बता दें कि यह पहली बार हुआ है जब किसी निजी कंपनी ने अंतरिक्ष यात्रियों को लॉन्च किया है। 


मिशन की सफलता के बाद एलन मस्क दोनों बाहें हवा में फैलाए नजर आए। उन्होंने कहा कि कैनेडी स्पेस स्टेशन से फॉल्कन 9 रॉकेट में नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों को सफलतापूर्वक आईएसएस के लिए रवाना करने के बाद वह बहुत भावुक हो गए थे।

भारत भी अपने पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान गगनयान की तैयारी कर रहा है। 10,000 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के वर्ष 2022 में शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए भारतीय वायुसेना के चार पायलट मॉस्को में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्हें इस परियोजना का संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed