फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO compliment to cancel the launch of Chandrayaan-2 due to technical disturbances

तकनीकी गड़बड़ी के चलते चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण रद्द करने पर इसरो की हुई तारीफ

Mon, 15 Jul 2019 09:46 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 15 Jul 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
ISRO compliment to cancel the launch of Chandrayaan-2 due to technical disturbances
isro

कई अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने मिशन चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण को समय रहते रद्द करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की तारीफ की है। बता दें कि भारत का मिशन चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण तकनीकी खामी के कारण टाला गया था। दरअसल निर्धारित समय से लगभग एक घंटा पहले कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण इसरो को यह फैसला लेना पड़ा। मिशन चंद्रयान-2 को सोमवार को तड़के प्रक्षेपित किया जाना था। 

विज्ञापन


इसरो नई तारीख की घोषणा बाद में करेगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले इस मिशन को जनवरी के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जाना था, लेकिन बाद में उसे 15 जुलाई करना पड़ा। बताया गया है कि चंद्रयान-2 की उलटी गिनती शुरू हो गई थी और उसे तड़के 2:51 बजे लॉन्च किया जाना था। लेकिन मिशन के नियंत्रण केंद्र से घोषणा के बाद इसके उड़ान भरने से 56 मिनट 24 सेकेंड पहले 1:55 बजे प्रक्षेपण को रोक दिया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान इसरो की ओर से आधिकारिक पुष्टि से पहले कुछ समय तक भ्रम की स्थिति बनी रही। इसरो के एसोसिएट डायरेक्टर (जनसंपर्क) बीआर गुरुप्रसाद ने सोमवार को बताया, ‘लॉन्च व्हीकल सिस्टम में 56 मिनट पहले तकनीकी खराबी देखी गई। इस मिशन को लेकर पर्याप्त सावधानी बरतने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। मिशन की संशोधित तिथि बाद में घोषित की जाएगी।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता स्थित भारतीय वैज्ञानिक शिक्षा एवं अनुसंधन संस्थान के सेंटर फार एक्सीलेंस इन स्पेस साइंस के प्रमुख राजेश कुम्बले नायक ने बताया, ‘प्रक्षेपण प्रणाली के बारे में इसरो की सफलता दर असाधारण है। अंतिम मिनट तक एक रॉकेट में जटिल प्रणालियों की जांच करना और उनका निदान करना अपने आप में एक कला है, जिसमें उन्हें महारत हासिल है।’ 


मुंबई स्थित टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान (टीआईएफआर) के एसोसिएट प्रोफेसर सुदीप भट्टाचार्य ने कहा कि इस तरह के अंतरिक्ष मिशन के शुभारंभ से पहले, हम अपनी तकनीकी क्षमताओं और वैज्ञानिक संभावनाओं को लेकर जश्न मनाते हैं। इसके साथ ही हमें यह याद रखना चाहिए कि एक अंतरिक्ष मिशन के लिए वाहन और उपग्रहों के हर घटक का बहुत कठोर परीक्षण और निगरानी बार-बार की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed