फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO Chief Somnath said Excited for next 14 days India capable of launching more interplanetary missions

ISRO: ‘चंद्रयान-3 से बड़ी सफलता की उम्मीद’, इसरो चीफ सोमनाथ बोले- अगले 14 दिनों को लेकर हम उत्साहित

Sun, 27 Aug 2023 02:04 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 27 Aug 2023 02:04 AM IST
सार

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के कारण वैज्ञानिक मिशन के अधिकांश उद्देश्य पूरे होने वाले हैं। वहां से प्राप्त होने वाले सभी वैज्ञानिक डाटा अच्छे दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
ISRO Chief Somnath said Excited for next 14 days India capable of launching more interplanetary missions
इसरो के नए प्रमुख एस सोमनाथ - फोटो : विकीपीडिया

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि इसरो का उद्देश्य है कि अंतरिक्ष में विस्तार कर देश को प्रगति की राह पर ले जाए। अब भारत अधिक अंतरग्रहीय मिशन शुरू करने में सक्षम है। 

विज्ञापन


सोमनाथ- पीएम मोदी के पास अंतरिक्ष में विस्तार के लिए दीर्घकालिक दृष्टिकोण है
इसरो चीफ शनिवार को तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बात की। सोमनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरिक्ष में विस्तार के लिए दीर्घकालिक दृष्टिकोण है। इसरो अब पीएम मोदी के दृष्टिकोण को लागू करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 सॉफ्ट लैंडिंग के लिए सभी 100 फीसदी खरा उतरा। पूरे देश को इसरो पर गर्व है। देशवासी हमें समर्थन दे रहे हैं। उनका कहना है कि वह और उनके सभी सहयोगी इस ऐतिहासिक मिशन का हिस्सा बनकर गौरवांवित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


अब अधिक निवेश की आवश्यकता 
सोमनाथ ने आगे कहा कि अब हम चांद, मंगल सहित शुक्र पर अधिक यात्रा करने के लिए सक्षम हैं। इसके लिए हमें अधिक आत्मविश्वास और अधिक निवेश की आवश्यकता है। इसरो का उद्देश्य है कि हम अंतरिक्ष क्षेत्र में विस्तार करें और भारत को प्रगति की राह पर आगे बढ़ाएं। इसरो अध्यक्ष ने कहा कि टीम चांद की अच्छी छवियों का इंतजार कर रही है। फिलहाल हम चंद्रमा के वैज्ञानिक अध्ययन और अनुसंधान पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर के पहले सप्ताह में हो सकती है आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग
आदित्य एल-1 के सवाल पर उन्होंने कहा कि उपग्रह तैयार है और वह श्रीहरिकोटा पहुंच चुका है। उम्मीद है की सितंबर के पहले सप्ताह में इसकी लॉन्चिंग की जाएगी। हालांकि, एक-दो दिन में लॉन्चिंग के अंतिम तारीख की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि लॉन्चिंग के बाद लैंग्रेंज प्वाइंट-1 तक पहुंचने में आदित्य एल-1 को 125 दिन लगेंगे। हमें 125 दिनों का इंतजार करना होगा।


पीएम मोदी ने किए कई एलान
दो देशों की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह चंद्रयान-3 से जुड़े वैज्ञानिकों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने सोमनाथ को गले लगाया और सफलता के लिए उन्हें बधाई दी। हवाईअड्डे के बाहर नागरिकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने जनता को संबोधित किया। संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने एक नया नारा दिया- ‘जय विज्ञान-जय अनुसंधान’। वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विक्रम लैंडर ने जहां सॉफ्ट लैंडिंग की, उसे शिव शक्ति पॉइंट कहा जाएगा। वहीं, चंदयान-2 लैंडर जहां दुर्घटनाग्रस्त होकर चंद्रमा की सतह पर उतरा था, उसे "तिरंगा पॉइंट" के नाम से जाना जाएगा। पीएम मोदी ने एलान किया कि 23 अगस्त को जिस दिन चंद्रयान-3 लैंंडर चांद की सतह पर उतरा, उस दिन को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed