फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO chief says Chandrayaan 3 to be launched between July 12 and 19

Chandrayaan-3: 12 से 19 जुलाई के बीच लॉन्च हो सकता है चंद्रयान-3; ISRO प्रमुख बोले- तैयारी अंतिम चरण में

Mon, 12 Jun 2023 10:28 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 12 Jun 2023 10:28 PM IST
सार

सोमनाथ ने कहा, चंद्रयान पहले ही यू आर राव उपग्रह केंद्र से श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के लॉन्च पैड पर पहुंच चुका है। अंतिम तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
ISRO chief says Chandrayaan 3 to be launched between July 12 and 19
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ISRO

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने सोमवार को चंद्रयान-3 को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि  यदि सभी परीक्षण ठीक रहे तो चंद्रमा की सतह पर उतरने वाली भारत की महत्वाकांक्षी योजना चंद्रयान-3 को 12 से 19 जुलाई के बीच लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन


कोथावारा सेंट जेवियर्स कॉलेज में इसरो ने एक दिवसीय कार्यशाला और अंतरिक्ष प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसके उद्घाटन के मौके पर पहुंचे इसरो प्रमुख सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान पहले ही यू आर राव उपग्रह केंद्र से श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में लॉन्च पैड पर पहुंच चुका है। अंतिम तैयारी चल रही है। इसे इस महीने के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


आगे उन्होंने कहा कि लॉन्च के लिए रॉकेट एलवीएम-3 का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी असेंबली चल रही है। इसके लिए सभी पुर्जे श्रीहरिकोटा पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा, जून के अंतिम सप्ताह में चंद्रयान-3 को रॉकेट से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू होगी और कई टेस्ट होंगे। सोमनाथ ने कहा, हमारे पास चंद्रयान-3 को रवाना करने के लिए 12 से 19 जुलाई के बीच एक विंडो है। इसी दौरान इसे लॉन्च करना होगा। वैसे हम इसे बाद में भी कर सकते हैं लेकिन उस स्थिति में ईंधन का बहुत नुकसान होगा। हालांकि लॉन्च इस विंडो में तभी किया जाएगा जब सभी परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसरो प्रमुख सोमनाथ ने कहा कि लॉन्च तभी किया जाएगा जब सभी परीक्षण सफलतापूर्वक किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी प्रक्षेपण के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए चंद्रयान-3 के हार्डवेयर, संरचना, कंप्यूटर, सॉफ्टवेयर और सेंसर में सुधार किया गया है। सात ही बताया कि यान में अधिक ईंधन जोड़ा गया है, लैंडिंग लेग्स को और मजबूत किया गया है। अधिक ऊर्जा उत्पादन के लिए बड़े सौर पैनल लगाए गए हैं। एक और अतिरिक्त सेंसर भी जोड़ा गया है।


आगे बताया कि इसकी गति को मापने के लिए, एक ‘लेजर डॉप्लर वेलोसिमीटर’ उपकरण जोड़ा गया है, जिसे पिछले साल विकसित किया गया था। इसरो प्रमुख ने कहा, हमने इसके एल्गोरिदम को भी बदला है और चंद्रयान को किसी अन्य क्षेत्र में उतरने में मदद करने के लिए नया सॉफ्टवेयर जोड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed