फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO Cartosat-2 Satellite de-orbiting Indian Ocean drop after 17 years

Cartosat-2: 17 साल बाद हिंद महासागर में गिराया गया उपग्रह, इसरो ने 30 साल के काम को बेहद कम समय में दिया अंजाम

Sat, 17 Feb 2024 05:38 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 17 Feb 2024 05:38 AM IST
सार

अंतरिक्ष एजेंसी के एक अधिकारी ने शुक्रवार बताया, उपग्रह ने 14 फरवरी को दोपहर 3.48 बजे हिंद महासागर के ऊपर पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश किया। या तो यह जल गया या फिर इसका बचा हुआ हिस्सा समुद्र में समा गया होगा। अब इसे हम ढूंढ़ नहीं पाएंगे।

विज्ञापन
ISRO Cartosat-2 Satellite de-orbiting Indian Ocean drop after 17 years
ISRO - फोटो : Social Media

विस्तार

इसरो ने 17 साल पूर्व प्रक्षेपित किए दूसरी पीढ़ी के पहले उपग्रह कार्टोसैट-2 को अंतरिक्ष से सफलतापूर्वक पृथ्वी के वायुमंडल में लाकर हिंद महासागर में गिराने में कामयाबी हासिल की।  

विज्ञापन

अंतरिक्ष एजेंसी के एक अधिकारी ने शुक्रवार बताया, उपग्रह ने 14 फरवरी को दोपहर 3.48 बजे हिंद महासागर के ऊपर पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश किया। या तो यह जल गया या फिर इसका बचा हुआ हिस्सा समुद्र में समा गया होगा। अब इसे हम ढूंढ़ नहीं पाएंगे। इसरो के अनुसार, उपग्रह को 10 जनवरी, 2007 को प्रक्षेपित किया गया था। प्रक्षेपण के समय इसका वजन 680 किलो था। यह 635 किमी की ऊंचाई पर ध्रुवीय कक्षा में कार्य कर रहा था। बेहद ताकतवर उपग्रह कार्टोसैट-2 से देश के भूभाग की उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें ली गईं। 

विज्ञापन

30 साल के काम को बेहद कम समय में दिया अंजाम
इसरो के अनुसार, शुरुआत में कार्टोसैट-2 को स्वाभाविक रूप से नीचे आने में करीब 30 साल लगने की उम्मीद थी। हालांकि, इसरो ने अंतरिक्ष मलबे को कम करने पर अंतरराष्ट्रीय दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए बचे हुए ईंधन का उपयोग कर इसकी परिधि को कम करने का विकल्प चुना। इस कवायद में इसमें टकराव के जोखिमों को कम करना और इसका सुरक्षित निपटान सुनिश्चित करना शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed