{"_id":"5cb009d6bdec2214676abf89","slug":"israeli-spacecraft-crashed-before-make-historic-landing-on-moon","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद पर उतरने से चंद मिनट पहले इस्रायल का अंतरिक्ष यान दुर्घटनाग्रस्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चांद पर उतरने से चंद मिनट पहले इस्रायल का अंतरिक्ष यान दुर्घटनाग्रस्त
Fri, 12 Apr 2019 09:15 AM IST
आसिम खान
भाषा, येहुद
भाषा, येहुद
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 12 Apr 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त इस्रायल का अंतरिक्ष यान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांद पर उतरने से महज कुछ ही क्षण पहले इस्रायल के अंतरिक्ष यान का पृथ्वी से संपर्क कट गया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना के साथ ही निजी वित्त पोषित पहला चन्द्र मिशन इतिहास बनाने में नाकाम रहा। चन्द्रमा पर उतरने के अंतिम चरण में अंतरिक्ष यान का संपर्क पृथ्वी पर स्थित नियंत्रण कक्ष से टूट गया। उसके कुछ ही देर बाद मिशन को असफल घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
इस्रायल एरोस्पेस इंडस्ट्रीज के अंतरिक्ष विभाग के महाप्रबंधक ओफेर डोरोन ने बताया, ‘हमारा यान चन्द्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।’ उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष यान टुकडे-टुकड़े होकर अपने उतरने वाली जगह पर बिखर गया है। डोरोन ने बताया कि लैंडिंग से कुछ ही देर पहले अंतरिक्ष यान का इंजन बंद हो गया। जब तक उसे दोबारा चालू किया जाता, यान की गति सुरक्षित लैंडिंग के हिसाब से बहुत ज्यादा थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक असफलता के कारणों का पता लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंजन बंद हो गया। इंजन ने काम करना बंद कर दिया और अंतरिक्ष यान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हमें इतना ही पता है। पूरे घटनाक्रम को प्रधानमंत्री बेंजामीन नेतन्याहू सहित कमरे में खचाखच भरे दर्शकों सहित लगभग पूरे देश ने देखा। इसका टीवी पर सीधा प्रसारण हो रहा था।
विज्ञापन