फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Israeli envoy says that India position on Gaza crisis remarkable from day one

Israel-Hamas War: 'युद्ध के पहले दिन से भारत का रुख रहा साफ', इस्राइली राजदूत नाओर गिलोन ने कही यह बात

Tue, 28 Nov 2023 10:43 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 28 Nov 2023 10:43 PM IST
सार

इस्राइल राजदूत नाओर गिलोन ने कहा, इस्राइल और हमास युद्ध के पहले दिन से भारत का रुख उल्लेखनीय है। इस्राइल ने लश्कर ए तैयबा को आतंकी समूह कहकर प्रतिबंध कर दिया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, हम आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हैं। 

विज्ञापन
Israeli envoy says that India position on Gaza crisis remarkable from day one
भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन। (फाइल फोटो) - फोटो : ani

विस्तार

सात अक्तूबर के बाद से इस्राइल और हमास के बीच भीषण युद्ध जारी है। हालांकि वर्तमान समय में दोनों पक्षों में संघर्ष विराम चल रहा है। इस्राइल रक्षा बलों ने उत्तरी गाजा में भूमिगत सुरंगों को छोड़कर हमास के बुनियादी ढांचे को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। भारत में इस्राइली राजदूत नाओर गिलोन ने मंगलवार को कहा, विराम के बाद पूरा ध्यान गाजा पट्टी के दक्षिणी हिस्से में आतंकी संगठन के ठिकानों को तबाह करने पर होगा। 
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने इस्राइल-हमास युद्ध के पहले दिन से ही भारत की स्थिति को उल्लेखनीय बताया। सात अक्तूबर को इस्राइली शहरों में आतंकी समूह हमास के हमले की पीएम मोदी ने निंदा की थी। 
विज्ञापन


बता दें मुंबई हमले के 15वीं बरसी के बाद इस्राइल द्वारा लश्कर ए तैयबा पर प्रतिबंध लगाया गया। राजदूत निओर गिलोन ने कहा, कुछ वर्षों में आतंकवाद विरोध सहयोग अपना विस्तार कर रहा है। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि भारत हमास को आतंकवादी समूह के रूप में नामित करेगा। हमारे तरफ से भारत सरकार को सूचनाएं दी गई। हमारी ओर से जो भी अपेक्षित था, हमने वह किया। अब यह भारत सरकार को तय करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस्राइल-हमास युद्ध पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इस पर भारत का रुख रचनात्मक है। हमने दो राष्ट्र सिद्धांत पर जोर दिया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा हमास को आतंकवादी समूह कहा। उन्होंने कहा, इस्राइल को अपना बचाव करने का अधिकार है। पुरी ने इस बात पर जोर दिया कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है। भारत सरकार का प्रतिनिधित्व नहीं करती है। 

यूक्रेन-रूस और इस्राइल-हमास युद्ध पर भारत के रुख पर पुरी ने कहा, भारत इस्राइल पर हमास के हमले पर तटस्थ नहीं है। हमने हमेशा से आतंकवाद की कड़ी निंदा की है। हमास एक आतंकी समहू है, जिसने लोकतंत्र पर हमला किया।  

क्या है मामला
सात अक्तूबर को इस्राइल पर गाजा स्थित आतंकी समूह हमास ने पांच हजार रॉकेट दागे। जिसके बाद से ही दोनों पक्षों में भीषण युद्ध शुरू हुआ। जवाबी कार्रवाई में इस्राइल ने हमास के ठिकानों को तबाह। हालांकि इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष विराम का आज पांचवा दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed