फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Israeli Army released video showing 55 meter long tunnel under Shifa Hospital

Gaza: इस्राइल का दावा- शिफा अस्पताल में 55 मी. लंबी सुरंग; हमास ने कहा- झूठ फैलाने में माहिर इस्राइली सेना

Mon, 20 Nov 2023 08:47 AM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, गाजा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, गाजा Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 20 Nov 2023 08:47 AM IST
सार

हमास और इस्राइल का युद्ध जारी है। लगातार इस्राइली सेना गाजा स्थित हमास के ठिकानों को निशाना बना रही है। इसी बीच, गाजा स्थित शिफा अस्पताल में सुरंग होने का इस्राइली सेना ने दावा किया है। हमास ने कहा, इस्राइली सेना झूठ में माहिर है। 

विज्ञापन
Israeli Army released video showing 55 meter long tunnel under Shifa Hospital
गाजा स्थित शिफा अस्पताल में सुरंग होने का इस्राइली दावा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमास और इस्राइल का युद्ध जारी है। इस्राइल लगातार गाजा स्थित हमास के ठिकानों को निशाना बना रहा है। सात अक्तूबर को हमास द्वारा इस्राइल पर दागे गए पांच हजार रॉकेट के बाद से ही यह भीषण युद्ध शुरू हुआ। इस्राइल ने गाजा स्थित सबसे बड़े अस्पताल में हमास के कृत्यों की निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि हमास ने एक बंदी सैनिक की हत्या कर दी। साथ ही इस्राइली सेना ने अल शिफा अस्पताल में बीते दिनों हथियारों का जरीखा पकड़े का दावा किया था। जिसको लेकर सोशल मीडिया में सेना ने एक वीडियो जारी किया था। 
विज्ञापन


इस्राइली सेना का दावा, हमास ने की हत्या
इस्राइली सेना ने कहा कि हमास ने सात अक्तूबर को सीमा पार हमले के बाद गाजा में कई लोगों को अपरहण बनाया गया, जिनकी तलाश जारी है। अपहरण किए गए लोगों में एक 19 वर्षीय इस्राइली सैनिक नोआ मार्सियानो भी था। पिछले हफ्ते नोआ का शव शिफा के पास से बरामद किया गया था। हमास ने दावा किया था कि इस्राइली हवाई हमले में वह मारा गया। इस्राइली सेना ने कहा कि फोरेंसिक जांच में पाया गया कि उस पर कई हमले किए गए थे। मुख्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा, नोआ को हमास के आतंकवादियों द्वारा शिफा अस्पताल की दीवारों के अंदर ले जाया गया था। जहां हमास के एक आतंकवादी ने उसकी हत्या कर दी थी
विज्ञापन


इस्राइल ने कहा- शिफा में मिली 55 मीटर लंबी सुरंग
इस्राइल द्वारा जारी वीडियो में दावा किया गया कि गाजा स्थित अस्पताल शिफा के नीचे 55 मीटर लंबी सुरंग है। इस्राइल का दावा है कि गाजा में सुरंगों, बंकरों का एक बड़ा नेटवर्क है। हालांकि हमास ने इस बात से इनकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के निदेशक मुनीर एल बार्श ने सुरंग पर इस्राइली सेना के बयान को झूठ करार दिया। उन्होंने कहा, वे आठ दिनों से अस्पताल में हैं और वहां ऐसा कुछ नहीं है। 


वहीं इस्राइल ने अल शिफा अस्पताल के अंदर बंधकों का वीडियो साझा किया। जिसमें दिख रहा है कि एक घायल व्यक्ति को कई हथियारबंद लोग अंदर ले जा रहे हैं। जबकि दूसरे व्यक्ति को अस्पताल के भीतर जबरन खींचकर लाया जा रहा है। इस्राइली सेना ने रविवार को यह वीडियो जारी किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed