फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Israel rejects reports about discovery of mass grave at Nasser Hospital in Khan Yunis

Israel-Hamas War: इजराइल ने गाजा के अस्पताल में सामूहिक कब्र मिलने के दावों को किया खारिज, कही ये बात

Wed, 24 Apr 2024 10:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 24 Apr 2024 10:55 PM IST
सार

Israel-Hamas War: भारत में इस्राइली दूतावास ने उन खबरों को खारिज किया है, जिन में कहा जा रहा है कि गाजा पट्टी के खान यूनिस के नसिर अस्पताल में सामूहिक कब्र मिली है।

विज्ञापन
Israel rejects reports about discovery of mass grave at Nasser Hospital in Khan Yunis
गाजा में चल रहे युद्ध के बीच हमलों से नष्ट घर - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

भारत में इस्राइली दूतावास ने उन खबरों को खारिज किया है, जिन में कहा जा रहा है कि गाजा पट्टी के खान यूनिस के नसिर अस्पताल में सामूहिक कब्र मिली है। दूतावास ने कहा कि कब्र कुछ महीने पहले गाजा के लोगों ने खोदी थी। इसने नागरिकों को सामूहिक कब्रों में दफनाने के लिए इस्राइल को दोषी ठहराने के किसी भी प्रयास को झूठा बताया है। 

विज्ञापन


इस्राइली दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, खान यूनिस के नासिर अस्पताल में खोजी गई सामूहिक कब्र के बारे में गलत सूचना प्रसारित हो रही है। जिस कब्र की बात हो रही है, उसे कुछ महीने पहले गाजावासियों ने खोदा था। इस तथ्य की पुष्टि गाजा के लोगों द्वारा दफन के समय पोस्ट किए गए सोशल मीडिया वीडियो से होती है। नागरिकों को सामूहिक कब्र में दफनाने के लिए इस्राइल को दोषी ठहराने का कोई भी प्रयास पूरी तरह से गलत है और इस्राइल को दोषी ठहराने के लिए दुष्प्रचार का एक उदाहरण है। 
विज्ञापन

 
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा के नागरिक रक्षा कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में क्षेत्र में इस्राइली बलों की वापसी के बाद खान यूनिस के एक अस्पताल में 300 से ज्यादा शवों के साथ एक सामूहिक कब्र मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खान यूनिस में नागरिक सुरक्षा निदेशक कर्नल यमन अबू सुलेमान ने कहा कि मंगलवार को नासिर मेडिकल अस्पताल में 35 शव बरामद किए गए जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 310 हो गई। सुलेमान ने कहा कि सोमवार को करीब 73 शव बरामद किए गए। सुलेमान ने दावा किया कि कुछ शवों के हाथ और पैर बंधे हुए थे। उन्होंने कहा, हमें नहीं पता कि उन्हें जिंदा दफना दिया गया या मार दिया गया। अधिकांश शव सड़ चुके थे। इस्राइली रक्षा बलों ने किसी भी दावे को बेबुनियाद बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed