{"_id":"6530d16de07aaa6aff045dd3","slug":"israel-hamas-war-supriya-sule-said-himanta-biswa-sarma-dna-like-me-congress-sahard-pawar-statement-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: 'बेटी को गाजा भेजेंगे शरद पवार', असम CM के बयान पर बिफरीं सुप्रिया सुले, कहा- हमारा DNA एक सा, पर..","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: 'बेटी को गाजा भेजेंगे शरद पवार', असम CM के बयान पर बिफरीं सुप्रिया सुले, कहा- हमारा DNA एक सा, पर..
Thu, 19 Oct 2023 12:39 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:39 PM IST
सार
नेशनल कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार इस्राइल हमास युद्ध को लेकर कहा था कि फलस्तीन की पूरी जमीन है और इस्राइल ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
सुप्रिया सुले
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल हमास युद्ध को लेकर एनसीपी चीफ शरद पवार के बयान से राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने कह दिया कि 'शरद पवार, सुप्रिया सुले को हमास के साथ लड़ने के लिए गाजा भेजेंगे।' सरमा के इस बयान पर अब सुप्रिया सुले ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सुप्रिया सुले ने कहा कि भाजपा का व्यवहार महिलाओं के प्रति अनुचित है।
क्या बोलीं सुप्रिया सुले
एनसीपी सांसद और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने हिमंता बिस्व सरमा के बयान पर कहा कि 'मैं हैरान हूं क्योंकि हिमंता बिस्व सरमा में भी वही डीएनए, जैसा मुझमें है। वह कांग्रेस से है और हम दोनों के अंदर कांग्रेसी डीएनए है। आप जानते हैं कि भाजपा का व्यवहार महिलाओं के प्रति अनुचित रहता है लेकिन मुझे हिमंता बिस्व सरमा से उम्मीदें थी। मैं हैरान हूं कि उनकी महिलाओं के प्रति सोच कैसे बदली है। ऐसा लगता है कि भाजपा का उन पर कुछ ज्यादा ही प्रभाव पड़ा है। भाजपा आईटी सेल को पहले यह समझना चाहिए कि शरद पवार ने क्या कहा है और उन्हें उनका (शरद पवार) पूरा बयान सुनना चाहिए।'
क्या है विवाद
बता दें कि नेशनल कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार इस्राइल हमास युद्ध को लेकर कहा था कि फलस्तीन की पूरी जमीन है और इस्राइल ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। घर, जगह, जमीन सब फलस्तीन की थी लेकिन अब इस्राइल ने उस पर अपना अधिकार जमा लिया है। एनसीपी उन लोगों के साथ खड़ी है जो मूल रूप से इस्राइल के रहने वाले हैं। शरद पवार ने पीएम मोदी द्वारा इस्राइल का समर्थन करने पर भी आपत्ति जताई और कहा कि पीएम मोदी असल मुद्दे को नजरअंदाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
शरद पवार के इस बयान की कई भाजपा नेताओं ने निंदा की। इनमें पीयूष गोयल और नितिन गडकरी जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं। जब इसे लेकर असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'मुझे लगता है कि शरद पवार सुप्रिया को हमास के साथ लड़ने के लिए गाजा भेजेंगे।' असम सीएम के बयान पर एनसीपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। एनसीपी नेता जितेंद्र अव्हाण ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि 'हिमंता बिस्व सरमा जैसे लोगों को गंभीरत से लेने की जरूरत है। जिनके दिमागों में नफरत भरी है और जो नहीं जानते कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति क्या है। फलस्तीन का संबंध मुस्लिमों से है और भारत में भी मुस्लिम नफरत के चलते ही यह इसका समर्थन किया जा रहा है। इस युद्ध के चलते भारत में तुष्टिकरण करने की कोशिश की जा रही है।'