फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Israel Hamas War Hamas video kidnapping of Israeli children Hamas militant

Hamas: एक हाथ में इस्राइल से किडनैप बच्चे, दूसरे हाथ में राइफल; हमास के आतंकियों ने जारी किया वीडियो, देखें

Sat, 14 Oct 2023 12:42 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 14 Oct 2023 12:42 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कई लोगों को सेना की वर्दी में देखा गया हैं, हालांकि उनके चेहरों को धुंधला कर दिया गया है। वीडियो में एक घर दिखाया गया है, जहां पांच साल से भी छोटे बच्चों को बंधक बनाकर रखा गया है।

विज्ञापन
Israel Hamas War Hamas video kidnapping of Israeli children Hamas militant
इस्राइल और हमास के बीच जंग जारी। - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल-हमास युद्ध में अब तक 3000 से भी ज्यादा की मौतें हो चुकी हैं। इस्राइल में हमास के हमले के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 1300 हो चुकी है, जबकि गाजा पट्टी में अबतक करीब दो हजार लोगों की जान जा चुकी है। हमास के आतंकियों पर इस्राइली महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगा है। हालांकि, इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी हुआ है, जिसमें हमास के आतंकियों को इस्राइली बच्चों के साथ देखा गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कई लोगों को सेना की वर्दी में देखा गया हैं, हालांकि उनके चेहरों को धुंधला कर दिया है। वीडियो में एक घर दिखाया गया है, जहां पांच साल से भी छोटे बच्चों को बंधक बनाकर रखा गया है। हमास के आतंकी इन्हीं बच्चो को अपने गोद में लेकर घूमते हुए दिखे। वे आपस में अरबी में बात कर रहे थे।
विज्ञापन

 

इस वीडियो के आखिर में हमास का एक आतंकी बच्चे को पानी देते हुए उसे बिस्मिल्लाह कहने के लिए बोल रहा है। बच्चे ने यह बोला और फिर पानी का कप ले लिया। यह वही बच्चा है, जिसे वीडियो के शुरुआत में टेबल पर बैठकर रोते हुए देखा गया था। वहीं हमास के आतंकी उसके जख्मों पर पट्टी बांध रहे थे।



इस वीडियो को इस्राइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने शेयर किया। उन्होंने हमास के आतंकियों की निंदा करते हुए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'आप उनका चोट देख सकते हैं। उनके रोने की आवाजे सुन सकते हैं। उन्हें डर से कांपते हुए महसूस कर सकते हैं। इन बच्चों को हमास के आतंकियों ने उनके ही घरों में बंधक बना लिया है और उनके माता पिता को दूसरे कमरों में मृत पड़े हैं।' उन्होंने आगे लिखा कि यह वही आतंकी है, जिसे हम हराने वाले हैं। 




इस्राइल पर युद्ध के बाद हमास ने सैकड़ों इस्राइली नागरिकों को गाजा पट्टी में बंधक बना लिया था। हमास ने बताया कि 150 में से 13 बंधक इस्राइल द्वारा किए गए हवाई हमलों में मारे जा चुके हैं। इस्राइल और अमेरिका ने बंधकों को छुड़ना के लिए हरसंभव कसम खाई है। इस दौरान जर्मनी के विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक आज इस्राइल के दौरे पर हैं। उन्होंने मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए कहा कि हमास निवासियों को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। 

हमास आतंकियों द्वारा छोटे बच्चों का अपहरण करने पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इसकी निंदा की है। उन्होंने हमास के इस हरकत को गंभीर युद्ध अपराध करार दिया है। इस्राइल ने गाजा पट्टी पर सैकड़ों फ्लायर्स गिराए, उन्होंने वहां के लोगों को जल्द निकलने के लिए कहा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed