फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Israel hamas war congress leader priyanka gandhi on gaza attack

Gaza: 'सही के साथ खड़े रहना भारत का कर्तव्य', गाजा पर जारी हमलों के बीच प्रियंका ने इस्राइल पर साधा निशाना

Thu, 07 Dec 2023 10:08 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 07 Dec 2023 10:08 AM IST
सार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा, भारत हमेशा सही बातों का समर्थन किया है। स्वतंत्रता के लिए फलस्तीनी लोगों का हमेशा से समर्थन किया है।

विज्ञापन
Israel hamas war congress leader priyanka gandhi on gaza attack
Priyanka Gandhi - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल-हमास संघर्ष के कारण गाजा में हो रहे युद्ध को लेकर प्रियंका गांधी ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि भारत का कर्तव्य है कि जो सही है उसके साथ खड़े रहे। साथ ही युद्धविराम के लिए हर संभव प्रयास करें। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा, 'भारत हमेशा सही बातों का समर्थन करता आया है। हमारे देश ने स्वतंत्रता के लिए फलस्तीनी लोगों का हमेशा से समर्थन किया है।' उन्होंने आगे कहा, 'गाजा में बमबारी अभी भी जारी है। खाद्य आपूर्ति दुर्लभ हो गई। चिकित्सा सुविधाएं नष्ट कर दी गई और जरूरत की सभी चीजों की आपूर्ति को भी बंद कर दिया गया है। पूरे देश को खत्म किया जा रहा है।'
विज्ञापन


सही के साथ खड़े रहना भारत का कर्तव्य
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि इस युद्ध में 16,000 मासूम नागरिक मारे जा चुके हैं, जिसमें 10,000 बच्चे,  60 पत्रकार और सैकड़ो चिकित्सा कर्मचारी शामिल है। प्रियंका ने कहा, 'ये हमारे जैसे ही सपने और उम्मीदे रखने वाले लोग है। हमारे आंखो के सामने उन्हें मारा जा रहा है। कहां गई हमारी इनसानियत? हम अपने फलस्तीनी भाई बहनों का उनकी आजादी के संघर्ष में लंबे समय से ही समर्थन कर रहे हैं, लेकिन अब हम पीछे हो गए हैं और उनके लिए कुछ भी नहीं कर रहे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'अंतरराष्ट्रीय समुदाय का हिस्सा होने के नाते यह भारत की जिम्मेदारी है कि वह सही के साथ खड़े रहे। हमें जल्द से जल्द युद्धविराम सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।' 




गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बताई गई जानकारी के अनुसार इस इस्राइल-हमास संघर्ष के कारण गाजा में मरने वालों की संख्या 16,200 के पार जा चुकी है। वहीं 42,000 के करीब घायल है। सात अक्तूबर को हुए हमले के बाद इस्राइल ने गाजा में बड़े पैमाने पर सैन्य आक्रमण शुरू किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed