फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Israel-Hamas War Benjamin Netanyahu Joe biden Israel action on Gaza

Israel-Hamas War: गाजा हमलों में 13 लोगों की मौत, इस्राइल की कार्रवाई को अमेरिका ने बताया अविश्वसनीय

Fri, 09 Feb 2024 01:26 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राफा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राफा Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 09 Feb 2024 01:26 PM IST
सार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने गाजा में इस्राइल की कार्रवाई को अविश्वसनीय बताया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका संघर्ष विराम के लिए इस्राइल और हमास पर लगातार दबाव डाल रहा है।

विज्ञापन
Israel-Hamas War Benjamin Netanyahu Joe biden Israel action on Gaza
Gaza attack - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा हमास की संघर्ष शर्तों को अस्वीकार करने और दक्षिणी गाजा शहर में हमलों को बढ़ाने का संकल्प करने के बाद गाजा पट्टी के राफा में इस्राइली हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने गाजा में इस्राइल की कार्रवाई को अविश्वसनीय बताया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका संघर्ष विराम के लिए इस्राइल और हमास पर लगातार दबाव डाल रहा है। बाइडन ने गुरुवार को कहा, 'जैसा कि आप जानते हैं, मेरा मानना है कि गाजा पट्टी में हो रही कार्रवाई चरम पर है।'
विज्ञापन


मिस्र से लगने वाली शहर राफा में गाजा की आधी आबादी आ गई है। मिस्र ने यहां कोई भी जवाबी कार्रवाई नहीं करने की चेतावनी दी है। कुवैती अस्पतालों के अनुसार, हमलों में दो महिलाओं और पांच बच्चों समेत कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है। इस्राइल के चार महीनों से जारी हवाई और जमीनी हमलों में फलस्तीन के 27,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। इजराइल के हमलों ने अधिकांश लोगों को उनके घरों को छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed