फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Israel-Hamas conflict: EAM Jaishankar speaks to Iranian counterpart, discusses 'grave' situation

Israel-Hamas Conflict: विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरानी समकक्ष से की बात, पश्चिम एशिया में गंभीर स्थिति पर चर्चा

Sun, 05 Nov 2023 09:54 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 05 Nov 2023 09:54 PM IST
सार

Israel-Hamas Conflict: जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आज ईरान के विदेश मंत्री हुसैन आमिर-अब्दुल्लाहियान से बात की। पश्चिम एशिया की गंभीर स्थिति और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंताओं पर चर्चा की।

विज्ञापन
Israel-Hamas conflict: EAM Jaishankar speaks to Iranian counterpart, discusses 'grave' situation
Hossein Amir-Abdollahian, S Jaishankar - फोटो : ANI (File)

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को अपने ईरानी समकक्ष हुसैन आमिर-अब्दुल्लाहियान से बात की और इस्राइल-हमास संघर्ष पैदा हुई गंभीर स्थिति पर चर्चा की। फोन पर हुई बातचीत में जयशंकर ने आमिर-अब्दुल्लाहियान को संघर्ष को बढ़ने से रोकने के महत्व और गाजा में लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने की आवश्यकता से अवगत कराया।

विज्ञापन

जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आज ईरान के विदेश मंत्री हुसैन आमिर-अब्दुल्लाहियान से बात की। पश्चिम एशिया की गंभीर स्थिति और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंताओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा, तनाव बढ़ने से रोकने और मानवीय सहायता प्रदान करने के महत्व से अवगत कराया। संपर्क में रहने के लिए सहमत हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले जयशंकर ने शनिवार को इस्राइल के विदेश मंत्री एली कोहेन से फोन पर बातचीत की थी। सात अक्तूबर को हमास आतंकवादियों द्वारा इस्राइली शहरों पर हुए अभूतपूर्व हमलों के बाद इस्राइल गाजा में बड़े पैमाने पर सैन्य हमले कर रहा है। हमास ने इस्राइल में करीब 1,400 लोगों की हत्या कर दी थी और 220 से ज्यादा अन्य को बंधक बना लिया। 

विज्ञापन

गाजा के अधिकारियों के मुताबिक, इस्राइल के जवाबी हमले में नौ हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं। इससे पहले, जयशंकर ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अपने समकक्ष शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान और ओमान के विदेश मंत्री बद्र अल्बुसैदी के साथ पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की थी।

पिछले महीने भारत ने इस्राइली शहरों पर हमास के हमलों को आतंकवादी कृत्य के रूप में वर्णित किया था। हालांकि, साथ ही इस्राइल के साथ शांति से रहने के लिए फलस्तीन के एक संप्रभु, स्वतंत्र और व्यवहार्य राज्य की स्थापना की दिशा में बाचतीत की वकालत की थी और लंबे समय से कायम अपने स्टैंड को साफ किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed