{"_id":"5b3c82ae4f1c1b0a278b46d7","slug":"islamic-religion-teacher-zakir-naik-arrested-in-malaysia","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाईक ने मलेशिया से भारत आने की खबरों का खंडन किया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाईक ने मलेशिया से भारत आने की खबरों का खंडन किया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 04 Jul 2018 04:11 PM IST
विज्ञापन
प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित इस्लामिक धर्म प्रचारक जाकिर नाईक को मलेशिया सरकार आज भारत को सौंप सकती है। सूत्रों के मुताबिक नाईक को बुधवार रात मुंबई लाया जाएगा। बता दें कि जाकिर नाईक पीस टीवी के जरिए लोगों को भड़काने का काम करता था। हालांकि जाकिर ने इन सभी बातों का खंडन किया है।
वहीं जाकिर नाईक को मलेशिया से लाए जाने की खबर पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के प्रवक्ता आलोक मित्तल ने कहा कि हमारे पास अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं है। हम इस खबर की जांच कर रहे हैं।
जाकिर नाईक ने कहा, "मेरे भारत आने की खबर पूरी तरह गलत और आधारहीन है। मेरा भारत आने का कोई योजना नहीं है। जबतक मुझे भरोसा नहीं हो जाता कि अभियोजन सही तरीके से होगा। जब मुझे लगेगा कि सरकार निष्पक्ष है तब मैं अपने देश लौट आऊंगा।'
विज्ञापन
जाकिर नाईक के वकील मुबिन सोलकर ने भी उसके भारत आने की खबरों को गलत बताया। सोलकर ने कहा, 'यह खबर बिल्कुल झूठी और निराधार है क्योंकि वह (जाकिर नाइक) आज भारत नहीं आ रहे हैं। जहां तक प्रत्यर्पण प्रक्रिया का सवाल है, पहले यह बताया गया था कि भारत सरकार ने प्रत्यर्पण कार्यवाही शुरू की है लेकिन इसमें कोई प्रगति नहीं हुई है।'
जानकारी के मुताबिक मलेशिया पुलिस ने जाकिर नाईक के प्रत्यर्पण की पुष्टि की है। बता दें कि जाकिर नाईक पर भारत में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह एनआईए और ईडी की जांच का भी सामना कर रहा है।

The news of my coming to India is totally baseless and false. I have no plans to come to India till I don't feel safe from unfair prosecution. Insha Allah when I feel that the government will be just and fair, I will surely return to my homeland: Zakir Naik statement (File pic) pic.twitter.com/mrM8ApGAnv
— ANI (@ANI) July 4, 2018