फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Islam occupies unique 'position of pride' amongst religious groups says Ajit Doval

Ajit Doval: 'भारत में इस्लाम सहित कोई धर्म खतरे में नहीं', राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने ओआईसी पर साधा निशाना

Tue, 11 Jul 2023 05:04 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 11 Jul 2023 05:04 PM IST
सार

भारत और सऊदी अरब के बीच वर्षों से जारी मजबूत और बेहतर संबंधों की सराहना करते हुए डोभाल ने कहा कि यह संबंध साझा सांस्कृतिक विरासत, समान मूल्यों और आर्थिक संबंधों पर आधारित हैं।

विज्ञापन
Islam occupies unique 'position of pride' amongst religious groups says Ajit Doval
Ajit Doval - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत में अल्पसंख्यकों की स्थिति के बारे में दुष्प्रचार पर निशाना साधते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने कहा कि यहां इस्लाम सहित कोई धर्म खतरे में नहीं है। विश्व मुस्लिम लीग के महासचिव और सऊदी अरब के पूर्व न्याय मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल करीम अल ईसा के सम्मान में इंडिया इस्लामिक सेंटर (आईआईसी) में आयोजित कार्यक्रम में डोभाल ने यह बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने पाकिस्तान सहित कुछ मुस्लिम देशों के इशारे पर अल्पसंख्यकों के मानवाधिकार के सवाल पर भारत की आलोचना करने वाले ओआईसी पर निशाना साधा। एनएसए ने कहा कि भारत में ओआईसी के 33 सदस्य देशों के बराबर मुसलमान रहते हैं। भारत आतंकवाद को धर्म के नजरिये से नहीं देखता। उन्होंने मुंबई आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया की शांति के लिए सबसे बड़े खतरे आतंकवाद का भारत भी शिकार है। इससे निपटने के लिए भारत नए कानून बनाने और अन्य देशों के साथ सहयोग के साथ विभिन्न माध्यमों के इस्तेमाल पर जोर दे रहा है। डोभाल ने कुरान की तारीफ में कहा कि यह पवित्र ग्रंथ विविध पृष्ठभूमि के लोगों के बीच एकता और समझ के महत्व पर जोर देता है।
विज्ञापन


आतंक से लड़ते हुए भी मानवाधिकारों की रक्षा
अजीत डोभाल ने कहा, भारत एक बेहद जिम्मेदार शक्ति है लेकिन जब आतंक के पनाहगाहों के खिलाफ कदम उठाने की जरूरत महसूस होती है तो देशहित में आतंकवाद को खत्म करने के लिए हम किसी भी हद तक जाते हैं। गंभीर उकसावे के बावजूद, भारत कानून के शासन, मानवीय मूल्यों और मानवाधिकारों की रक्षा करता है। एनएसए ने कहा, हमारे देश में समान अवसर के कारण दुनिया के सभी धर्म यहां मौजूद हैं। भारत सभी मसलों के हल के लिए सहनशीलता, संवाद और सहयोग को बढ़ावा देता है। यही कारण है कि दूसरी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश होने के बावजूद वैश्विक आतंकवाद में हमारे नागरिकों की भूमिका लगभग नगण्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डोभाल ने की भारत और सऊदी अरब के रिश्तों की सराहना
भारत और सऊदी अरब के बीच वर्षों से जारी मजबूत और बेहतर संबंधों की सराहना करते हुए डोभाल ने कहा कि यह संबंध साझा सांस्कृतिक विरासत, समान मूल्यों और आर्थिक संबंधों पर आधारित हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत, अविश्वसनीय विविधता की भूमि है।

सदियों से सद्भाव के साथ रह रहे लोग
डोभाल ने कहा कि अल-इस्सा ने अपनी बातचीत में हमारी विविधता का विस्तार से उल्लेख किया। भारत उन विभिन्न संस्कृतियों, धर्मों, भाषाओं और पंथों के लिए एक मिश्रित केंद्र रहा है, जो यहां सदियों से सद्भाव के साथ रह रहे हैं। भारत अपने सभी नागरिकों को उनकी धार्मिक, जातीय और सांस्कृतिक पहचान के बिना समान सम्मान देता है।


भारत में मुसलमानों की बड़ी तादाद
डोभाल ने आगे कहा कि भारत के अलग-अलग धार्मिक समूहों के बीच इस्लाम एक अनूठा और गौरवपूर्ण स्थान रखता है। मुसलमानों की दूसरी सबसे बड़ी आबादी भारत में रहती है। भारत में रहने वाले मुसलमानों की संख्या इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) में शामिल 33 से ज्यादा सदस्य देशों की संयुक्त आबादी के लगभग बराबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed