{"_id":"5a0bcf394f1c1b8e698bb893","slug":"isis-new-audio-says-terrorists-to-attack-on-kumbh-mela-thrissur-pooram-like-las-vegas","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों को कुंभ मेले पर हमले के लिए भड़का रहा ISIS, कहा- कम से कम एक ट्रेन पटरी से उतारो","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आतंकियों को कुंभ मेले पर हमले के लिए भड़का रहा ISIS, कहा- कम से कम एक ट्रेन पटरी से उतारो
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Wed, 15 Nov 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) की एक ऑडियो क्लिप सामने आई है जिसमें उनका एक आतंकी भारत में मौजूद अपने समर्थकों को भड़का रहा है। मलयालम भाषा की उस क्लिप में आतंकी कह रहा है कि समर्थकों को कुंभ मेले और त्रिशूर पुरम (केरल में मनाया जाने वाला हिंदू त्यौहार) पर हमला करना चाहिए।
IS आतंकियों ने हरिद्वार पर किया हमला तो कुछ नहीं कर पाएगी हमारी पुलिस, पढ़िए चौंकाने वाला सच
ऑडियो में क्या है: खबरों के मुताबिक, ऑडियो में आतंकी भारत में मौजूद अपने साथियों को कहता है कि वे चाहें तो लोगों के खाने में जहर मिला सकते हैं, चाहे तो कुंभ और त्रिशूर पुरम के दौरान लोगों पर ट्रक चढ़ा सकते हैं। आतंकी आगे बोलता है कि हमारे एक समर्थक ने लास वेगास में अकेले ही कई लोगों को मारा। आप कम से कम एक ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश तो करो, या फिर चाकू से हमला करो।
विज्ञापन
बता दें कि लास वेगास में जो हमला हुआ था उसमें 50 से ज्यादा लोग मारे गए थे। यह हमला एक अकेले शख्स ने किया था जिसके पास से कई सारी बंदूकें बरामद हुई थीं। हमले को अंजाम देने के बाद उसने खुद को भी मार लिया था।

Trending Videos
ऑडियो में किसकी आवाज?
isis
पुलिस को शक है कि ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज राशिद अब्दुल्लाह की है। राशिद भारत के केरल में रहता था। पिछले साल उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह, उसकी बीवी और उसका बच्चा तीनों घर से लापता हैं। पुलिस के पास मौजूद जानकारी के मुताबिक, वह आईएस में शामिल होने के लिए देश छोड़कर अफगानिस्तान चला गया था। यह ऑडियो क्लिप भी वहीं से भेजी गई है।
राशिद के खिलाफ जांच चल रही है और इंटरपोल द्वारा रेड नोटिस भी जारी किया जा चुका है। यह ऑडियो ऐसे वक्त में आई है जब कुछ दिन पहले ही यह भी सामने आया था कि केरल से लगभग 100 लोग आईएस में शामिल होने के लिए जा चुके हैं।