अफगानिस्तान में आईएस ने बंधक बनाने के बाद 30 लोगों की हत्या की
आईएस के आतंकियों ने मध्य अफगानिस्तान में बच्चों सहित 30 लोगों का अपहरण करने के बाद उनकी हत्या कर दी।
विस्तार
आईएस के आतंकियों ने मध्य अफगानिस्तान में बच्चों सहित 30 लोगों का अपहरण करने के बाद उनकी हत्या कर दी। पूर्वी कब्जे वाले इलाके से बाहर अपना प्रभाव बढ़ा रहे इस आतंकी समूह ने दुनिया भर में चिंता बढ़ा दी है।
ये हत्याएं गोर प्रांत की राजधानी फिरोज कोह के उत्तरी इलाके में मंगलवार देर रात को की गईं। स्थानीय सरकार ने इसे एक स्थानीय आईएस आतंकी के मारे जाने के बदले में की गई कार्रवाई बताया है।
सीरिया और इराक में अपनी मजबूत पकड़ बना लेने के बाद तेजी से अफगानिस्तान में बढ़ रहे आईएस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।
इराक सीरिया के बाद उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा IS
गोर के गवर्नर नासिर खाजेह ने बताया कि हमारी सेनाओं ने स्थानीय लोगों की सहायता से एक ऑपरेशन चलाया था जिसमें एक दाएश (आईएस) के एक आतंकवादी को मंगलवार को मार गिराया गया था।
इसके बाद दाएश लड़ाकों ने लगभग 30 गांव वालों को बंधक बना लिया, जिसमें अधिकतर चरवाहे थे। मृत लोगों के शव गांववालों को बुधवार की सुबह मिले।
अमेरिका के आक्रमण में सत्ता से हटाए जाने के 15 वर्ष बाद फिर से अपनी ताकत बढ़ा रहा तालिबान, शहरी केंद्रों की ओर बढ़ रहा है। दूसरी तरफ, आईएस के लड़ाके धीरे-धीरे अफगानिस्तान में भी लगातार पैठ बना रहे और तालिबान को उसकी ही जमीन पर चुनौती दे रहे हैं। जबकि महीनों सुरक्षा बलों द्वारा चले अभियान के बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी ने मार्च में आईएस के हार की घोषणा कर दी थी।