{"_id":"60565fb88ebc3ee61d7cee17","slug":"ishrat-jahan-case-cbi-said-gujarat-sarkar-trying-to-save-guilty-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसरत जहां केस: सीबीआई ने कहा- दोषी अफसरों को बचा रही गुजरात सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इसरत जहां केस: सीबीआई ने कहा- दोषी अफसरों को बचा रही गुजरात सरकार
Sun, 21 Mar 2021 02:18 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, अहमदाबाद।
एजेंसी, अहमदाबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 21 Mar 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
इशरत जहां
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने गुजरात सरकार पर अपने तीन पुलिस अधिकारियों को बचाने का आरोप लगाया है। सीबीआई ने शनिवार को कोर्ट में कहा, गुजरात सरकार 2004 में हुए इसरत जहां फर्जी मुठभेड़ मामले मे दोषी अपने तीन पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की इजाजत नहीं दे रही है। इनमें आईपीएस जीएल सिंघल भी हैं।
विज्ञापन
सीबीआई ने विशेष जज वीआर रावल के निर्देश पर राज्य सरकार से सिंघल, तरुण बारोत और ए चौधरी पर कार्रवाई की इजाजत मांगी थी। सीपीसी की धारा 197 के तहत सरकारी कर्मचारी को सजा देने के लिए राज्य सरकार की इजाजत जरूरी है।
विज्ञापन
विशेष अभियोजक आरसी कोडेकर ने कहा, गुजरात सरकार ने अभियुक्त अफसरों पर कार्रवाई से इनकार कर दिया है। हमने कोर्ट में इसकी शिकायत की है।