फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   is Seema Haider a spy agent like Mata Hari! here is a inside story

Seema Haider: 'माता हारी' तो नहीं सीमा हैदर! क्या गुनाह पर टिकी प्यार की इनसाइड स्टोरी, पाकिस्तान से आएगा सबूत

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Wed, 19 Jul 2023 03:00 PM IST
सार

Seema Haider: सूत्रों के मुताबिक, सीमा हैदर का केस अब हाई प्रोफाइल मामला बन चुका है। इसमें केवल यूपी एटीएस ही शामिल नहीं है, बल्कि केंद्रीय एजेंसियां भी लग गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय में इस मामले पर नजर रखी जा रही है। विदेश मंत्रालय भी सक्रिय है। पाकिस्तान स्थित भारतीय दूतावास से जानकारी जुटाई जा रही है...

विज्ञापन
is Seema Haider a spy agent like Mata Hari! here is a inside story
Seema Haider - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

पाकिस्तान की सीमा हैदर, जो पबजी खेलते-खेलते सचिन से मोहब्बत कर बैठी। दोनों ने साथ रहने का फैसला किया तो सीमा, पाकिस्तान से दुबई आई और वहां से नेपाल पहुंच गई। उसके साथ चार बच्चे भी थे। सचिन ने भी नेपाल की बस पकड़ ली। दोनों ने वहां पर शादी की। उसके बाद वे दोनों, ग्रेटर नोएडा आ गए। चूंकि सीमा ने अपने चार बच्चों के साथ भारत में अवैध रूप से प्रवेश किया था, इसलिए वह यूपी पुलिस के रडार पर आ गई। खुफिया एजेंसी (बाहरी) में लंबे समय तक रहे सूत्र बताते हैं, मोहब्बत अपनी जगह है। एक पल के लिए इसे भूल ही जाएं। उस वक्त यह जरूरी भी होता है, जब आपके सामने शत्रु राष्ट्र का कोई नागरिक खड़ा हो। वह जो कि बिना इजाजत के देश में घुसा है। शक होना लाजिमी ही नहीं, बल्कि जरूरी भी है। कहीं 'माता हारी' तो नहीं 'सीमा हैदर', यह जांच तो करनी ही चाहिए। अभी तक मीडिया के जरिए जो मालूम चल रहा है, उसके मुताबिक, इस कहानी में पाकिस्तान से ही कोई 'टर्न' आएगा। सीमा का केवल एक 'गुनाह' ही मोहब्बत की इनसाइड स्टोरी को बाहर ले देगा। गृह मंत्रालय एवं विदेश मंत्रालय इस मामले में कूद चुके हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Pakistani Seema Haider: ‘फूफी’ कोडवर्ड का यूज करती है सीमा हैदर ! UP ATS ने ढूंढ निकाला कोड

विज्ञापन

आपने 'माता हारी' के बारे में तो सुना होगा 

सीमा हैदर और सचिन से यूपी एटीएस पूछताछ कर रही है। मामले की हर एंगल से जांच हो रही है। सीमा अकेली भी नहीं आई है, उसके साथ तो चार बच्चे भी हैं। ऐसे में यह केस और ज्यादा गंभीर हो जाता है। उसके पास कई मोबाइल फोन और सिमकार्ड मिले हैं। पांचवीं कक्षा तक पढ़ी सीमा, बहुत सभ्य तरीके से बात करती है। अच्छे से हिंदी बोलती है, अंग्रेजी के कई शब्द भी उसकी जुबान पर हैं, दूसरे देश में मोहब्बत की समझ है और भारतीय परिधान यानी साड़ी जिस तरीके से बांधती है, वह संदेह पैदा करता है। सब कुछ ऐसा दिखता है जैसे कि वह भारतीय ही है। एजेंसी के सूत्र का कहना है, आपने 'मार्गरेट गीर्तोईदा जेले' उर्फ 'माता हारी' के बारे में सुना होगा। 1876 में नीदरलैंड में जन्मी माता हारी, बचपन में ही पेरिस में आ गई थी। वह एक शानदार डांसर भी थी। सेना के बड़े अधिकारी उसके कायल हुआ करते थे। जब राज खुला तो मालूम चला कि माता हारी एक जासूस है। कोई छोटी-मोटी नहीं, बल्कि बेहद खतरनाक जासूस। इंटेलिजेंस नेटवर्क में घुसने वाली अदाकारा। फ्रांस ने प्रथम विश्व युद्ध में उसके बलबूते जर्मन आर्मी के कई राज हासिल कर लिए थे। यह भी कहा जाता है कि उसने जर्मनी को भी कुछ जानकारी दे दी। नतीजा, फ्रांस में माता हारी को गोलियों से छलनी कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा हैदर का पाकिस्तान से ही खुलेगा 'राज'

सूत्रों के मुताबिक, सीमा हैदर का केस अब हाई प्रोफाइल मामला बन चुका है। इसमें केवल यूपी एटीएस ही शामिल नहीं है, बल्कि केंद्रीय एजेंसियां भी लग गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय में इस मामले पर नजर रखी जा रही है। विदेश मंत्रालय भी सक्रिय है। पाकिस्तान स्थित भारतीय दूतावास से जानकारी जुटाई जा रही है। चूंकि मामला पाकिस्तान से जुड़ा है तो इसमें आंतरिक और बाहरी, दोनों खुफिया एजेंसियां अपने अपने तरीके से इनपुट एकत्रित कर रही हैं। यह मामला पूरी तरह से एक ही बात पर अटका है, वह है सीमा हैदर के आईएसआई के साथ संबंध। सभी एजेंसियां इसी बात को ध्यान में रखकर सबूत जुटाने में लगी हैं। किस तरह से सीमा, दुबई पहुंची। वहां से नेपाल आई। भारतीय सीमा में प्रवेश करने के लिए क्या तरीका अपनाया। कोई झूठे दस्तावेज तो पेश नहीं किए। जांच एजेंसियों को यह बात मालूम है कि नेपाल में आईएसआई का अपना एक बड़ा नेटवर्क है। अग्निवीरों की भर्ती मामले में इस राज से पर्दा उठ चुका है। वहां पर आईएसआई के ऑपरेटर ने नेपाल के उन पूर्व सैन्य अधिकारियों और जवानों के साथ बैठक की थी, जो भारतीय फौज से रिटायर होने के बाद वहां पर बस गए हैं। सीमा हैदर के केस में कई इनपुट मिले हैं। उसने सचिन से पहले कई दूसरे लड़कों से भी बातचीत की है। उसके कई मोबाइल फोन/सिमकार्ड मिले हैं। चार बच्चे भी साथ आए हैं। सीमा के परिवार में पाकिस्तान आर्मी से रिटायर्ड लोग हैं।

सीमा हैदर को लेकर पाकिस्तान में हिंदुओं पर हमला

जांच एजेंसियों के मुताबिक, सीमा हैदर के मामले को पाकिस्तान में दूसरा ही रंग दिया जा रहा है। सिंध प्रांत में डाकुओं ने हिंदुओं के पूजा स्थल को नष्ट करने का प्रयास किया है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के मुद्दे उठाने वाले डेरावर इत्तेहाद संगठन के प्रमुख शिव काची ने अपने बयान में कहा है, रविवार को काशमोर के घौसपुर में एक मंदिर पर रॉकेट लॉन्चर से हमला किया गया। डाकुओं ने धमकी दी थी कि सीमा को वापस पाकिस्तान नहीं भेजा जाता है, तो हिंदुओं के पूजा स्थलों पर हमले जारी रहेंगे। हिंदू समुदाय की महिलाओं को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग ने इन हमलों पर चिंता जताई है। डकैतों ने महिलाओं और बच्चों सहित करीब तीन दर्जन लोगों को बंधक बना लिया है। मंगलवार को यूपी एटीएस ने सचिन और सीमा से पूछताछ की है। जुलाई के पहले सप्ताह में इन दोनों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन इन्हें जमानत मिल गई। सीमा के पति गुलाम हैदर, जो सउदी अरब में रहता है, ने भारत सरकार से अपील की है कि सीमा को पाकिस्तान भेजा जाए। हालांकि सीमा वापस लौटने के लिए मना कर रही है। जांच एजेंसी ने सीमा का वो शपथ पत्र भी हासिल किया है, जिसमें सीमा द्वारा अपने पिता का घर छोड़ने का जिक्र है। उसमें यह भी लिखा है कि सीमा ने बिना किसी दबाव के गुलाम हैदर के साथ शादी की है।

सीमा हैदर के लिए सवालों की है लंबी सूची

एटीएस ने मंगलवार को सीमा के सामने सवालों की एक लंबी सूची रखी थी। कुछ अहम सवालों में सीमा के सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स की जानकारी, सचिन के अलावा कितने दूसरे भारतीय लोगों से उसने संपर्क किया था। पाकिस्तान स्थित मकान बेचने की कहानी क्या है और शरजाह से काठमांडू का सफर आसान बनाने में किसने मदद की है, आदि बातें शामिल हैं। सीमा और उसके चार बच्चों के पास पासपोर्ट हैं। उन पर यूएई और काठमांडू इमीग्रेशन अथॉरिटी की मुहर लगी है। अगर सीमा पांचवीं पास है तो वह अच्छी अंग्रेजी कैसे बोल लेती है। जांच एजेंसी के सवालों का सटीक जवाब, यह बात भी शक पैदा करती है। इस तरह से जवाब तो कोई ट्रेंड व्यक्ति ही दे सकता है। नेपाल बॉर्डर से उसने कैसे भारत में प्रवेश किया। हालांकि ये सभी सवाल तो एटीएस पूछ रही है, लेकिन सीमा हैदर की इनसाइड स्टोरी का पता लगाने के लिए भारत की दो खुफिया एजेंसियां जुटी हैं। क्या वह आईएसआई के लिए काम करती है, इस सवाल पर यह मामला टिका है। वह जासूस तो नहीं है, ये पता लगाया जा रहा है। उसके पास मौजूद फोन का डाटा, लैब में भेजा गया है। सीमा को लेकर मुंबई पुलिस के पास गत सप्ताह एक धमकी भरा फोन कॉल आया था। उसमें कहा गया कि अगर सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान नहीं भेजा गया, तो भारत को मुंबई आतंकी हमले (26/11) के दोहराव के लिए तैयार रहना चाहिए। सूत्रों का कहना है, बहुत जल्द इस मामले का खुलासा होगा। पाकिस्तान स्थित इंटेल नेटवर्क से अहम जानकारी मिलना संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed