फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   is france following the path led by india what is frances planning to come out from coronavirus outbreak

कोरोना को हराने के लिए क्या फ्रांस भारत की राह पर चल रहा है?

Wed, 15 Apr 2020 03:21 PM IST
Tanuja Yadav तनुजा यादव, अमर उजाला, नई दिल्ली
तनुजा यादव, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 15 Apr 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
is france following the path led by india what is frances planning to come out from coronavirus outbreak
इमैनुएल मैक्रों

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने देश में 11 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। राष्ट्रपति मैक्रों ने लॉकडाउन की घोषणा के साथ जानकारी दी कि प्रतिबंधों को धीरे-धीरे हटाया जाएगा। फ्रांस में डेढ़ लाख के करीब लोग कोरोना से संक्रमित हैं और 15,000 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

विज्ञापन


देश के नाम चौथी बार संबोधन
फ्रांस ने कोरोना से लड़ने के लिए सबसे पहले 17 मार्च को लॉकडाउन का एलान किया था जिसे बाद में दो हफ्ते के लिए बढ़ाया गया। एक लाख से ज्यादा संक्रमित लोगों में फिलहाल 28,000 से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन


फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देश की जनता को संबोधिक करते हुए कहा कि वो समझते हैं कि लॉकडाउन में रहना कितना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि वो इस सवाल का जवाब जरूर देना चाहेंगे कि आखिर कोरोना का खात्मा कब होगा और कब सभी लोग सामान्य जिंदगी जी पाएंगे? लेकिन इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना से लड़ने के लिए तकनीक का इस्तेमाल 
कोरोना को हराने के लिए फ्रांस अलग अलग तकनीक का भी इस्तेमाल कर रहा है। फ्रांस ने एक ऐप बनाई है जो डिजिटल तरीके से कोरोना संक्रमित मरीजों की निगरानी करेगा। जैसे भारत देश में आरोग्य सेतु ऐप है वैसे ही फ्रांस ने भी अपने लोगों के लिए स्टॉपकोविड (StopCovid) नाम से एक ऐप बनाई है जो ब्लूटुथ के जरिए कोरोना मरीजो की गतिविधियों पर निगरानी करती है।

भारत की तरह फ्रांस में भी इस ऐप को डाउनलोड करने पर जोर दिया जा रहा है। फ्रांस में स्टॉपकोविड ऐप यह कहकर बढ़ावा दिया जा रहा है कि 11 मई को देश को लॉकडाउन से मुक्त करने के लिए ऐप को जरूर डालनलोड करें ताकि कोरोना संक्रमित मरीजों की निगरानी की जा सके। 

हालांकि फ्रांस के कुछ डाटा विशेषज्ञ लोगों की निजता को लेकर चिंता में हैं। फ्रांस में बाकी यूरोपीय देशों की तुलना में ऑनलाइन निजता को लेकर ज्यादा जागरुकता है।

फ्रांस में नौकरीपेशा लोगों को ट्रैवल की छूट मिली है। फ्रांस में काम के लिए बाहर निकलने को जरूरी श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा फ्रांस में पालतु जानवर को घुमाने या खुद के घुमने को लेकर कोई मनाही नहीं है। वहां के अधिकारी लोगों को ऐसा करने के लिए एक अनुमति पत्र देते हैं, जिसे पूरा भरना होता है। इस पत्र में घुमने का कारण और जगह बतानी होती है।

वहीं फ्रांस की स्टॉपकोविड ऐप भारत की आरोग्य सेतु ऐप से थोड़ी कम दखल देने वाली ऐप है। स्टॉपकोविड ऐप में जीपीएस का इस्तेमाल नहीं किया गया है। फ्रांस के निजता अधिकारियों का कहना है कि अगर जीपीएस डाटा ये दिखाता है कि एक व्यक्ति रोज शाम को एक विशेष जगह जा रहा है तो अनुमान के तौर पर वह जगह उस व्यक्ति का घर हो सकता है। 


फ्रांस में किसी व्यक्ति के स्मार्टफोन की निगरानी करना कानूनी तौर पर निषेध है। फ्रांस सरकार ने कहा है कि इस ऐप का लागू करने से पहले संसद में कानूनविदों के साथ ऐप के इस्तेमाल पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed