फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IRPS Electrification 40 thousand km railway tracks took place in the last 9.5 years, Ashwini Vaishnaw

IRPS: पिछले 9.5 वर्षों में हुआ 40 हजार किमी रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण, आईआरपीएस सम्मेलन में बोले रेलवे मंत्री

Sat, 25 Nov 2023 07:03 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 25 Nov 2023 07:03 AM IST
सार

पूरे रेलवे का विद्युतीकरण करने के बाद यह संभव हो सकेगा। हमारे देश में बनाई गई बिजली का इस्तेमाल अगर हम रेलवे में करेंगे, तो इससे तेल आयात करने की लागत कम हो जाती है। इससे मोदी जी की दूरदर्शी सोच परिलक्षित होती है।

विज्ञापन
IRPS Electrification 40 thousand km railway tracks took place in the last 9.5 years, Ashwini Vaishnaw
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9.5 वर्षों में रेलवे में 40,000 किमी का विद्युतीकरण किया गया है। भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा (आईआरपीएस) सम्मेलन में शुक्रवार को उन्होंने कहा, आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए हमें अपने ऊर्जा संसाधनों का इस्तेमाल कर अधिक परिवहन करना होगा।

विज्ञापन


तेल आयात करने की लागत हो सकती है कम
पूरे रेलवे का विद्युतीकरण करने के बाद यह संभव हो सकेगा। हमारे देश में बनाई गई बिजली का इस्तेमाल अगर हम रेलवे में करेंगे, तो इससे तेल आयात करने की लागत कम हो जाती है। इससे मोदी जी की दूरदर्शी सोच परिलक्षित होती है। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से कहा, रेलवे में बेहतर रखरखाव, विश्वसनीयता, बेहतर गति और बेहतर सुरक्षा हम सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


इसलिए आप सभी को इसमें अपना पूरा योगदान देना चाहिए। रेलवे में लगभग एक साल पहले शुरू की गई रोलिंग ब्लॉक प्रणाली पर हर किसी के मन में एक सवाल था लेकिन आज हर कोई पूछ रहा है कि ऐसा पहले क्यों नहीं किया गया। रेलवे में रोलिंग ब्लॉक प्रणाली एक अवधारणा है, जो दो सप्ताह पहले ही रखरखाव, मरम्मत और प्रतिस्थापन कार्ययोजना बना लेता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed