फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Irom Sharmila Chanu: 'Women should work together to bring peace in the state', Iron Lady demands this from PM

Irom Sharmila Chanu: 'राज्य में शांति लाने के लिए मिल कर काम करें महिलाएं',आयरन लेडी ने PM मोदी से की ये मांग

Sat, 06 May 2023 05:28 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 06 May 2023 05:28 PM IST
सार

राज्य में लगभग 10,000 सेना, अर्धसैनिक और केंद्रीय पुलिस बलों को तैनात किया जा चुका है। इरोम शर्मिला ने केंद्र सरकार से अपील की है कि उन्हें शेष भारत और पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों के बीच के अंतर को भरने के लिए पुल बनने की कोशिश करना चाहिए।

विज्ञापन
Irom Sharmila Chanu: 'Women should work together to bring peace in the state', Iron Lady demands this from PM
Irom Sharmila Chanu - फोटो : Social Media

विस्तार

नागरिक अधिकारी कार्यकर्ता इरोम शर्मिला चानू ने शनिवार को मणिपुर की महिलाओं से राज्य में शांति लाने के लिए मिलकर काम करने की अपील की है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि उनकी जातीय पहचान चाहे कुछ भी हो लेकिन मणिपुर में शांति लाने के लिए वे मिलकर काम करें। 
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मणिपुर जाकर वहां की समस्या को जानने और इसका उपाय निकलाने की भी विनती की है। 

इरोम शर्मिला चानू को आयरल लेडी के तौर पर जाना जाता है। चानू रिकॉर्ड 16 वर्षों से भूख हड़ताल पर थी, जिसके दौरान उसकी भोजन नली से जबरदस्ती खिलाया गया था। वह राज्य में शांति के लिए काम कर रही महिला आंदोलन का मुख्य चेहरा थी।  
विज्ञापन


एक टेलिफोनिक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा- "मेरा मणिपुर जल रहा है और मैं अपने लोगों को की हालत देखकर दुखी हूं। मैं मैतेई और आदिवासियों से अपील करती हूं कि वे इस संघर्ष को छोड़कर एक हो जाए। इस संघर्ष में महिलाओं को एकजूट होकर प्रकृति माता बनकर काम करना चाहिए और राज्य में शांति वापस लाने के लिए अपनी शक्ति का उपयोग करना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार कुकी समुदाय की महिलाएं मैतेई समुदाय के लोगों के दंगाई भीड़ से बचाने और उन्हें सुरक्षित संघर्षग्रस्त क्षेत्रों से बाहर निकालने में मदद कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में और अधिक सैनिकों को भेजने से स्थिति में सुधार नहीं होगा।


राज्य में लगभग 10,000 सेना, अर्धसैनिक और केंद्रीय पुलिस बलों को तैनात किया जा चुका है। इरोम शर्मिला ने केंद्र सरकार से अपील की है कि उन्हें शेष भारत और पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों के बीच के अंतर को भरने के लिए पुल बनने की कोशिश करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों के लोगों के साथ अभी भी भेदभाव किया जाता है और उन्हें निम्न दृष्टि से देखते हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed