फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ireland Facebook officers saved a lad of Dhule Maharashtra who was trying to suicide on Facebook live

आयरलैंड के फेसबुक अधिकारियों ने बचाई महाराष्ट्र के युवक की जान, जानिए पूरी कहानी

Mon, 04 Jan 2021 09:54 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 04 Jan 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Ireland Facebook officers saved a lad of Dhule Maharashtra who was trying to suicide on Facebook live
सांकेतिक तस्वीर

फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहे महाराष्ट्र के धुले एक युवक की जान आयरलैंड के फेसबुक अधिकारियों ने बचा ली। जानकारी के अनुसार जब युवक ऐसा कर रहा था तो यह फेसबुक के आयरलैंड के कर्मचारियों नजर में आ गया और उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई और युवक को बचा लिया।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि 23 वर्षीय युवक धुले पुलिस से संबद्ध होमगार्ड का बेटा है। उसने रविवार शाम को अपनी कलाई काट ली और इसे फेसबुक पर लाइव कर दिया। रविवार रात 8.10 बजे आयरलैंड से फेसबुक के अधिकारियों का फोन मुंबई की पुलिस उपायुक्त (साइबर) रश्मि करनदिकर को आया। इसके बाद 25 मिनट में ही उनकी टीम ने युवक का पता लगा लिया।
विज्ञापन



अधिकारी ने बताया कि युवक धुले की भोई सोसाइटी से इस कृत्य को फेसबुक पर लाइव कर रहा था। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना देने के साथ-साथ नासिक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रताप दिघावकर और धुले के पुलिस अधीक्षक चिनमय पंडित को भी इस मामले की जानकारी दी गई। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस रात नौ बजे युवक के घर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिनमय पंडित ने इस घटना को लेकर कहा कि युवक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और उसे सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने कहा कि अब उस युवक की काउसलिंग की जाएगी। पंडित ने बताया, 'डीसीपी रश्मि करनदिकर ने युवक के बारे में सभी तकनीकी विवरण उपलब्ध कराए और हमने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसकी जिंदगी बचा ली।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed