{"_id":"5c367c5bbdec2256a871595e","slug":"irctc-will-give-50-lakh-free-insurance-on-booking","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआरसीटीसी से हवाई टिकट बुक करने पर मिलेगा 50 लाख का मुफ्त बीमा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईआरसीटीसी से हवाई टिकट बुक करने पर मिलेगा 50 लाख का मुफ्त बीमा
Thu, 10 Jan 2019 04:27 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Thu, 10 Jan 2019 04:27 AM IST
विज्ञापन
irctc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे की खानपान व पर्यटन शाखा आईआरसीटीसी ने अपने जरिए हवाई टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को मुफ्त यात्रा बीमा की सुविधा देने की घोषणा की है। भारतीय रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) के प्रबंध निदेशक एमपी मल्ल ने बुधवार को बताया कि यात्रियों को 50 लाख रुपये तक का यह यात्रा बीमा बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध कराया जाएगा। इसका प्रीमियम आईआरसीटीसी अपने कमीशन में से ही वहन करेगा।
विज्ञापन
बता दें कि आईआरसीटीसी रेल टिकट के साथ ही हवाई टिकट भी बुक करती है। फिलहाल उसकी वेबसाइट से करीब 6 हजार हवाई टिकट रोजाना बुक कराए जा रहे हैं। लेकिन मुफ्त बीमा सुविधा दिए जाने पर इसमें बढ़ोतरी की संभावना है। मल्ल ने बताया कि मुफ्त बीमा की यह सुविधा सभी श्रेणियों के यात्रियों को घरेलू व इंटरनेशनल, दोनों तरह की फ्लाइट के टिकट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए आईआरसीटीसी ने बीमा क्षेत्र की कंपनी भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस को अपना साझीदार बनाया है। बता दें कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट से रेल टिकट बुक कराने पर भी यात्री को बीमा की सुविधा मिलती है, लेकिन इसके लिए उसे 10 लाख रुपये तक के बीमा पर 49 पैसे अतिरिक्त खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन