{"_id":"62b92894cd095302836ce16c","slug":"irctc-update-176-trains-canceled-today-check-list-before-leaving-home-to-travel","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trains Cancelled Today: रेलवे ने निरस्त की 176 ट्रेनें, आज यात्रा करने वाले घर से निकलने के पहले देख लें सूची","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Trains Cancelled Today: रेलवे ने निरस्त की 176 ट्रेनें, आज यात्रा करने वाले घर से निकलने के पहले देख लें सूची
Mon, 27 Jun 2022 09:18 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 27 Jun 2022 09:18 AM IST
सार
रेलवे ने निरस्त ट्रेनों की सूचना अपनी वेबसाइट पर दी है। आईआरसीटीसी के अनुसार 27 जून को 176 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके अलावा कई ट्रेनों के रास्ते बदले गए हैं तो कुछ के समय में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
Train
- फोटो : iStock
विस्तार
रेलवे की ओर से आज बड़ी खबर आई है। रेल लाइनों के मेंटेनेंस व अन्य कारणों से रेलवे ने आज 176 ट्रेनों को निरस्त किया है। ऐसे में आज यात्रा करने वाले लोगों को स्टेशन रवाना होने के पहले यह सूची देख लेना चाहिए।
विज्ञापन
रेलवे ने निरस्त ट्रेनों की सूचना अपनी वेबसाइट पर दी है। आईआरसीटीसी के अनुसार 27 जून को 176 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके अलावा कई ट्रेनों के रास्ते बदले गए हैं तो कुछ के समय में बदलाव किया गया है। 176 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 13 के समय में बदलाव किया गया है। वहीं, 21 ट्रेनों के रास्ते बदले गए हैं। इन ट्रेनों में पैसेंजर ट्रेन, एक्सप्रेस ट्रेन व मेल समेत अन्य गाड़ियां हैं। उनसे आज आवाजाही करने वाले लोगों का प्लॉन गड़बड़ा सकता है।
विज्ञापन
यहां देखें निरस्त ट्रेनों की सूची
निरस्त व डायवर्ट ट्रेनों की जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाना होगा। यहां Exceptional Trains के विकल्प को चुनें। इसके बाद आपको कैंसल, रिशिड्यूल और डायवर्ट ट्रेनों की सूची पर क्लिक करना है। यहां पूरी सूची मिल जाएगी।
विज्ञापन