फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IRCTC: Passengers should not worry about confirmed seats follow this easy trick while booking tickets on Holi

Indian Railways: यात्रीगण कंफर्म सीट के लिए न हों परेशान, होली पर टिकट बुकिंग करते समय अपनाएं ये आसान ट्रिक

Mon, 10 Mar 2025 02:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 10 Mar 2025 02:35 PM IST
सार

आम यात्रियों को ट्रेनों में कंफर्म सीट मिल सके, इसलिए भारतीय रेलवे आर्टिफिशिएल इंटेलीजेंस इस्तेमाल ज्यादा कन्फर्म टिकट देने के लिए कर रहा है। यात्री अगर ट्रेन में कंफर्म टिकट चाहते है तो वह भी यह ट्रिक अपना सकते हैं।

विज्ञापन
IRCTC: Passengers should not worry about confirmed seats follow this easy trick while booking tickets on Holi
Railways - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

होली का त्योहार नजदीक आ गया है। ऐसे में रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में भीड़ शुरू हो गई है। लंबी दूरी की कई ट्रेनों में इन दिनों सीट नहीं मिलने से यात्री परेशान हो रहे है, जबकि प्लेन और बस दोगुना से ज्यादा किराया वसूल रहे है। ऐसे में यात्रियों की मदद के लिए भारतीय रेलवे ने रिजर्वेशन के तरीकों में बदलाव किया है। इससे यात्रियों को आसानी से टिकट उपलब्ध हो सकेगा।

विज्ञापन


आम यात्रियों को ट्रेनों में कंफर्म सीट मिल सके, इसलिए भारतीय रेलवे आर्टिफिशिएल इंटेलिजेंस इस्तेमाल ज्यादा कन्फर्म टिकट देने के लिए कर रहा है। यात्री अगर ट्रेन में कंफर्म टिकट चाहते है तो वह भी यह ट्रिक अपना सकते हैं। अगर यात्री रेलवे की विकल्प योजना का उपयोग अगर अपना टिकट बुक करते है तो उन्हें कन्फर्म ट्रेन टिकट मिलने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल,अल्टरनेट ट्रेन एकोमोडेशन स्कीम को रेलवे ने विकल्प का नाम दिया है। रेलवे इस स्कीम के जरिए यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा कंफर्म टिकट देने की कोशिश करता है। विकल्प ऑप्शन का उपयोग कर यात्री टिकट बुक करते समय यात्रा के लिए कई ट्रेनों का चुनाव एक साथ कर सकते है। जिस भी ट्रेन में सीट खाली होगी। उन्हें उस ट्रेन में यात्रा करने का मौका मिल जाएगा। जब यात्री ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करते हैं, तो उनको विकल्प ऑप्शन अपने आप सुझाया जाएगा। इस ऑप्शन में जिस ट्रेन में वेटिंग टिकट मिला है, उसके अलावा उस रूट की दूसरी ट्रेनों को भी सेलेक्ट करने को कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री ऑनलाइन टिकट बुक करते समय इसका चयन कर सकेंगे। यदि किसी भी वैकल्पिक रेलगाड़ी में कोई सीट या बर्थ खाली होती है तो उनके द्वारा चुनी गई किसी भी रेलगाड़ी में स्वतः ही सीट/बर्थ यात्रियों को आवंटित हो जाएगी। विकल्प को आप बुकिंग की गई टिकट की हिस्ट्री में जाकर चेक भी कर सकते हैं। विकल्प स्कीम के तहत यात्री यात्रा करने के लिए 7 ट्रेनों का चुनाव कर सकते हैं। यह ट्रेन बोर्डिंग स्टेशनों से डेस्टिनेशन तक 30 मिनट से लेकर 72 घंटे तक चलने वाली होनी चाहिए।

हालांकि, आईआरसीटीसी और रेलवे ने यह भी साफ किया कि है कि अगर किसी यात्री ने टिकट बुक करते समय विकल्प स्कीम को चुना है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें सौ फीसदी कंफर्म टिकट मिल जाएगी। यह आपके द्वारा चुनी गई ट्रेनों में सीट की उपलब्धता पर निर्भर करता है कि आपको कंफर्म टिकट मिलेगा या नहीं, लेकिन इस विकल्प के चुनने के बाद कंफर्म टिकट मिलने की संभावना को जरूर बढ़ जाएगी।

तत्काल में ऐसे बुक करें कंफर्म रेल टिकट
देशभर में 14 मार्च शुक्रवार को होली का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में कंफर्म टिकट पाना किसी चुनौती से कम नहीं होता। हालांकि, तत्काल बुकिंग इस समस्या का एक समाधान है, लेकिन तत्काल टिकट हासिल करना भी आसान नहीं होता, लेकिन इन तरीकों से आप तत्काल टिकट आसानी से बुक सकते है।


सबसे पहले आईआरसीटीसी एप डाउनलोड करें और लॉग इन करें। इसमें यात्री अपनी सफर की सारी जानकारी जैसे नाम, बर्थ प्रेफरेंस, फूड प्रेफरेंस पहले से सेव कर लें। इससे टिकट बुकिंग के समय आपका समय बचेगा। इसे यात्री अपने साथ यात्रा करने वाले सभी यात्रियों की एक मास्टर लिस्ट बनाएं। इसमें सभी पैसेंजर्स के नाम, बर्थ प्रेफरेंस और फूड प्रेफरेंस शामिल करें। यात्री यह लिस्ट अपने आईआरसीटीसी अकाउंट के माय प्रोफाइल सेक्शन में तैयार कर सकते है। इसके बाद यात्री पेमेंट के लिए यूपीआई या आईआरसीटीसी ई वॉलेट का इस्तेमाल करें क्योंकि यह इंटरनेट बैंकिंग से ज्यादा तेज है। इससे टिकट बुक करते समय और ज्यादा समय बचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed