फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IRCTC: Passengers hassles will end, now Railways work will be done through all-in-one super app know benefit

Railways: यात्रियों की खत्म होगी झंझट, अब ऑल इन वन सुपर एप से होंगे काम, जानें यात्रियों को कैसे होगा फायदा

Tue, 05 Nov 2024 12:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 05 Nov 2024 12:56 PM IST
सार

आईआरटीसी एप के जरिए एयरलाइंस के टिकट भी खरीदे जा सकते हैं और ट्रेन में खाना भी मंगाया जा सकता है। इसके अलावा भी इस एप में कई अन्य सुविधाएं हैं। भारतीय रेलवे का नया एप आने के बाद आईआरसीटीसी यात्रियों के साथ सीआआईएस के इंटरफेस के रूप में जारी रहेगा।

विज्ञापन
IRCTC: Passengers hassles will end, now Railways work will be done through all-in-one super app know benefit
IRCTC - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। रेलवे आने वाले दिनों में यात्रियों के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत करने जा रहा है। इससे लोगों को टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन ट्रैकिंग समेत जैसी कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेगी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भारतीय रेलवे दिसंबर के अंत तक या जनवरी 2025 अपना ऑल इन वन सुपर एप लॉन्च करने की योजना बना रहा है, जो यात्री सेवाओं के लिए एक ही प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा। यह एप टिकट बुक करने, प्लेटफॉर्म पास खरीदने और ट्रेन शेड्यूल की निगरानी करने में मददगार साबित होगा। इस एप को सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम द्वारा विकसित किया जा रहा है और इसे इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के साथ जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


भारतीय रेलवे का यह सुपर एप दिसंबर 2024 के अंत या जनवरी 2025 तक लॉन्च होने की उम्मीद है। सीआरआईएस द्वारा विकसित ये एप को आईआरसीटीसी के द्वारा इंटीग्रेटेड किया जाएगा, जिससे यात्रियों को सभी सेवाएं एक ही ऐप में मिल सकेंगी। सीआरआईएस द्वारा इस एप को आईआरसीटीसी के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा, जिससे यात्रियों को सभी सेवाएं एक ही एप में मिल सकेंगी। अभी तक आईआरसीटीसी यात्रियों में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया एप है। इसके करीब 10 करोड़ से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके है। यह आरक्षित ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए एकमात्र विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी के अनुसार, आईआरसीटीसी इस सुपर ऐप को अपनी आय में वृद्धि का एक नया मार्ग मानता है। टिकटिंग में एकाधिकार रखते हुए आईआरसीटीसी अपनी तकनीक को बेहतर बना रहा है ताकि यात्रियों को उन्नत सेवाएं मिल सकें। दरअसल, आईआरसीटीसी इस सुपर एप को अपनी आय में बढ़ोतरी का एक नया अवसर मानता है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में आईआरसीटीसी का शुद्ध लाभ ₹1,111.26 करोड़ था, जिसमें से 30.33 प्रतिशत आय टिकट बुकिंग से हुई थी।

आईआरटीसी एप के जरिए एयरलाइंस के टिकट भी खरीदे जा सकते हैं और ट्रेन में खाना भी मंगाया जा सकता है। इसके अलावा भी इस एप में कई अन्य सुविधाएं हैं। भारतीय रेलवे का नया एप आने के बाद आईआरसीटीसी यात्रियों के साथ सीआआईएस के इंटरफेस के रूप में जारी रहेगा। इसकी सुविधाएं पहले की तरह काम करती रहेंगी। यह एप कई मौजूदा एप्स और वेबसाइट्स की सुविधाओं को एक साथ जोड़ेगा, जैसे कि टिकट बुकिंग, ट्रेन स्थिति जांच, प्लेटफॉर्म टिकट और फूड सर्विस आदि। वर्तमान में यात्री आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट, आईआरसीटीसी ई-कैटरिंग फूड ऑन ट्रैक, रेल मदद, यूटीएस और नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम जैसे ऐप्स का उपयोग करते हैं, जिन्हें इस नए सुपर ऐप में शामिल किया जाएगा।

रेलवे के सुपर पर होंगे ये सारे काम

  • आईआरसीटीसी सुपर एप पर पैसेंजर और माल ढुलाई कस्टमर्स को मिलेगा वन-स्टॉप सॉल्यूशन।
  • आईआरसीटीसी सुपर एप खोलने पर कस्टमर्स को दो ऑप्शन दिखेंगे। पैसेंजर और फ्रेट आप अपनी जरूरत के हिसाब से विकल्प चुन सकते हैं।
  • पैसेंजर्स को इसमें रिजर्व टिकट बुकिंग, अनरिजर्व टिकट बुकिंग, टूर पैकेज बुकिंग, धार्मिक ट्रेन बुकिंग, फ्लाइट बुकिंग, कैब और होटल बुकिंग की सर्विस मिलेगी।
  • इसके अलावा ई-कैटरिंग, रिटायरिंग रूम और एक्जीक्यूटिव लाउंज की बुकिंग भी सुपर ऐप के जरिए की जा सकती है।
  • फ्रेट कस्टमर सुपर ऐप पर थोक आइटम बुकिंग, पार्सल बुकिंग, देश भर में किसी भी प्रकार की माल ढुलाई के लिए पंजीकरण और सेवाओं का लाभ उठाने के लिए कर सकते हैं।


आम यात्रियों की कम होगी परेशानी
भारतीय रेलवे नया एप लाकर आम लोगों की परेशानी को कम करने की कोशिश कर रही है, लेकिन असली परेशानी ट्रेनों की कमी के कारण हुई। बड़ी संख्या में लोग काम के सिलसिले में एक राज्य से दूसरे राज्य में जाते हैं और त्योहारों के समय पर घर लौटते हैं। इसी दौरान ट्रेनों की कमी हो जाती है। बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें भी यात्रियों के लिए पर्याप्त नहीं होती हैं। इससे साफ है कि रेलवे को अतिरिक्त लाइनें बिछाकर ट्रेन चलाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed